पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह के उपस्थिति में निकली भव्य राम शोभा यात्रा


जागता झारखण्ड ब्यूरो यूपी

जौनपुर ब्यूरो ! जनपद में पूरा देश राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तैयारी में जुटा हुआ है वहीं हर शहर गांव गली नुक्कड़ पर राम के आगमन हेतु लोग चर्चा करते और जश्न मनाते देखे जा रहें। उत्साह में डूबे हुए जौनपुर के लोग धूमधाम से विभिन्न शोभायात्रा और झाकियां निकाल रहें। भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया है। लोग अपने इष्ट प्रभु श्रीराम के अयोध्या मंदिर में विराजमान होने के निमित्त तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। जनपद मिडिया के पत्रकार पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि इसी क्रम में शनिवार को मछलीशहर में भव्य राम शोभायात्रा आयोजित हुआ जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख और आरडीएस महाविद्यालय के प्रबंधक संदीप सिंह भी उपस्थित रहें और राम भक्तों के साथ जमकर जय श्री राम के नारे लगाए। शोभायात्रा में एमलसी विद्यासागर सोनकर भी रामरथ के साथ झूमते गाते नजर आए। लोग जय श्रीराम का उद्घोष कर रहें थे,भव्य शोभायात्रा में आम जनमानस की भारी भीड़ रही। पूरे शोभायात्रा के दौरान लोकसभा मछली शहर के दिग्गज बीजेपी नेताओं की उपस्थिति रही। लोगों ने एक स्वर में जय श्री राम का उद्घोष किया और एक दूसरे को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी। इस अवसर परअयोध्या धाम में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मछलीशहर में उक्त भव्य शोभायात्रा में पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, डा. राकेश सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव, जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, मछलीशहर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिल सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सिंह सांसद प्रतिनिधि सत्या सिंह और भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं रामभक्त महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago