प्राण प्रतिष्ठा पर झूमें रामभक्त, लाईव देखा गया राम विग्रह स्थापना


जागता झारखण्ड ब्यूरो यूपी

जौनपुर ! जनपद के केराकत विधानसभा में थानागद्दी स्थित श्री संबल ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में बड़े स्क्रीन पर ठीक दोपहर 12:29 बजे पीएम मोदी द्वारा किया गया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सैकड़ो लोगो ने लाईव देखा। आयोजन और कार्यक्रम व्यवस्था मंडल मंत्री थानागद्दी संजय मिश्र बाबा और मंडल संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ पंकज कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केराकत विधानसभा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी रहें। सहयोग ग्राम पंचायत अधिकारी सौरभ दुबे, विधायक प्रतिनिधि गौतम मिश्र गोलू, मंदिर व्यवस्थापक गौतम मिश्र बब्बू का रहा। इस अवसर पर आरडी चौधरी, जितेंद्र सिंह अभयनाथ मिश्र समेत स्थानीय क्षेत्रवासी उपस्थित रहें। इस अवसर पर बोलते हुए लोकप्रिय भाजपा नेता दिनेश चौधरी ने कहा कि भाजपा ने वह कर दिखाया जिसकी दुनिया कल्पना नहीं कर सकी थी। विपक्ष हैरान और परेशान है। प्रभु राम सर्व समाज के आराध्य है। उधर राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर ग्राम सभा टंडवा, थानागद्दी इत्यादि से भव्य झांकी निकली इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्य्क्ष बीरबल गुप्त, विकास सिंह, माधवानंद शुक्ल मंडल महामंत्री आदर्श चौबे, पत्रकार संतोष विश्वकर्मा, और अन्य लोग उपस्थित रहें। झांकी शिव मंदिर से राम जानकी मठ से होते हुए ग्राम भ्रमण करते हुए शिव मंदिर कोट से अपने मूल स्थान पर शिव मंदिर पर पहुंची। देवनाथपुर में भी शिवमंदिर में राम मंदिर झांकी रखकर पंकज कुमार मिश्रा और अंशु के सहयोग से सुंदरकांड के बाद प्रसाद वितरण किया गया ।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago