शाहिद अनवर उधवा। थाना क्षेत्र के राधानगर पंचायत अंतर्गत निपीन मास्टरटोला में गुरुवार दोपहर में खाना बनाने के दौरान आग लगने से रसोई घर जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार अतुल मंडल की पत्नी गुरुवार दोपहर करीब 11:00 बजे रसोईघर में खाना बना रही है। तभी वह पानी लाने बाहर गई हुई थी।इसी दौरान चूल्हे से आग की चिंगारी टट्टी फूस से बनी रसोईघर में जा गिरी। जिससे आग भड़क गई और टट्टी फूस से बनी रसोईघर जलकर राख हो गया। वहीं आग ने बगल में रखे सनटी की पाला को अपने चपेट में ले लिया।जिससे लगभग पांच बीघा खेत का सनटी जलकर राख हो गया।आग लगने की खबर सुनते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।हांलांकि ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। आगलगी की घटना में कृषि कार्यों में प्रयोग होने धान माड़ने की मशीन एवं अन्य कृषि यंत्र जल गया। साथ ही बर्तन,कपड़े सहित अन्य हजारों रुपए का सामान जलकर राख गया।