जागता झारखंड ब्यूरो, साहिबगंज।
साहिबगंज: जिला मंडरो प्रखण्ड अंतर्गत जोकमारी स्थित अपने क्रशर प्लांट परिसर में भाजपा किसान मोर्चा के केंद्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने मंगलवार को बाबा विश्वकर्मा की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। पंडित मोहन शर्मा वा अन्य पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान बजरंगी यादव ने अपने प्लांट के सभी मशीनों और वाहनों पर तिलक,फूल वा अक्षत से पूजा किया और कर्मियों व स्वजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा आदि शिल्पकार है। भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर शहर, जिला, प्रदेश और देश सहित विश्व के शांति ,भाईचारा एवं कल्याण का आशीर्वाद मांगा। वही आए सभी अतिथि ने बाबा विश्वकर्मा के सामने बारी बारी से शिर झुकाकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।मौके पर जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य कृष्ण कुमार शर्मा, विजय कुमार सिन्हा, किशोर कुमार सिन्हा, अनुराग राहुल, विकास कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, पवन सिंह, कुंदन पासवान, हिरण तांती सहित कई कर्मी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।