Search
Close this search box.

गाजीपुर ईट भट्टे में मजदूर की हुई मौत मामले में मृतक के पुत्र ने घाघरा थाने में दिया लिखित आवेदन,सोमवार को दिन के 4 बजे दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा गुमला : गाजीपुर के देवचंदपुर गांव के ईट भट्ठा में खंभिया के मजदूर बालेश्वर गोप की मौत के बाद मृतक के पुत्र सुबोध गोप ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर मृतक के साथ में रह रहे महली गोप पर हत्या का आरोप लगाया है। आवेदन में सुबोध ने कहा है कि उसके पिता गाजीपुर जिला के देवचंदपुर गांव में स्थित एसएसबी नामक ईट भट्ठा में कोयला ढोने का काम करते थे। रथ के दिन शुक्रवार को रात 9 बजे बालेश्वर का बात उसकी बेटी शीला देवी से हुई थी। जिसके बाद शनिवार को सुबह 8 बजे जब बेटी के द्वारा बालेश्वर के मोबाइल पर फोन किया गया तो फोन नहीं उठाया। साथ ही सरदार दिलीप गोप जो गुनिया का रहने वाला है उसके द्वारा बताया गया कि बालेश्वर की मौत हो गई है। जिसके बाद प्राइवेट एंबुलेंस में शव को लेकर आ रहे थे पर बीच रास्ते में सरदार व भट्ठा मालिक एंबुलेंस छोड़कर सिर्फ ड्राइवर खलासी व साथ में रह रहे महली गोप के साथ मृतक को घर लाया गया। तब महली गोप से पूछताछ किया गया कि आप दोनों साथ में रहते थे मेरे पिता का मौत कैसे हुआ आप बताए जिसके बाद महली ने बताया कि मैं गलती से उसको मारा जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद गांव के मुखिया के अलावे ग्रामीणों ने महली को घाघरा थाना में सुपुर्द कर दिया है। इस संबंध में थानेदार पुनीत मिंज से पूछने पर उन्होंने कहा मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है उक्त आवेदक को घटनास्थल से संबंधित थाना में भेजा जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें