Search
Close this search box.

कोतरी गांव के कुएं से एक अज्ञात शव किया बरामद कर मामले की जांच में जुटी घाघरा पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला) : घाघरा थाना क्षेत्र के कोतरी गांव स्थित एक कुंवा से घाघरा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव शनिवार रात्रि को बरामद किया है।जिस कुएं से शव को बरामद किया गया है कोतरी गांव से उसकी दूरी लगभग आधा किलोमीटर है। ग्रामीण जब कुआं के पास पानी भरने के लिए गए तो देखा कि कुएं के पानी की सतह पर एक शव तैर रहा है।जिसकी सूचना घाघरा पुलिस को दी गई। घाघरा पुलिस घटनास्थल पहुंचे शव को बरामद कर थाना ले आई। साक्ष्य को मिटाने के ख्याल से मृतक के पैर में बड़े बोरी के सहारे पत्थर बांधकर कुएं में डाल दिया गया था। इस संबंध में थानेदार पुनीत मिंज से पूछे जाने पर बताया कि कोतरी गांव में कुएं से एक शव बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें