जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारलातेहार, चंदवा। 11 मार्च 2026: राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर चंदवा इंदिरा गांधी चौक के समीप दर्दनाक सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यात्री बस ‘राजरथ’ की तेज रफ्तार से हुई टक्कर ने इलाके में सनसनी फैला दी।पुलिस के अनुसार, बस चालक ने अज्ञात व्यक्ति को नजरअंदाज कर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद यात्री बसें चंदवा बस पड़ाव के अंदर ठहरने के बजाय राजमार्ग पर ही रुकती हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीयवासी रामेश्वर सिंह ने बताया, हमने कई बार प्रशासन से मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज का हादसा इसका नतीजा है। जिला परिवहन पदाधिकारी को तत्काल कठोर कदम उठाने की मांग उठ रही है, ताकि बसें अनिवार्य रूप से पड़ाव में ठहरें और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।








