Search
Close this search box.

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वनिता मराण्डी की अध्यक्षता में प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य, मोबाइल एकेडमी व किलकारी से संबंधित प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुमका सदर में प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वनिता मराण्डी की अध्यक्षता में प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य, मोबाइल एकेडमी व किलकारी से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। अरमान संस्था की ओर से राज्य स्तरीय तीन सदस्य राज्य पर्यवेक्षक सुब्रोत राय, ज्वाला प्रसाद एसपीएम और कार्यक्रम पदाधिकारी वरूण द्वारी ने सभी सीएचओ और एएनएम को बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिशु मृत्यु दर को कम करना है।इसके तहत गर्भवती महिला और बच्चों को गुणवत्तापूर्वक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। सुब्रोत राय ने बताया कि किलकारी भारत सरकार की एक मुफ्त सेवा है जिसे मोबाइल के माध्यम से मॉ के गर्भावस्था से लेकर जन्म लेने वाले बच्चों के एक साल तक स्वास्थ्य की सलाह हर हफ्ते उसके रजिस्टर मोबाइल में दी जाती है। इस प्रशिक्षण में सीएचओ और एएनएम को निर्देशित किया गया कि अनमोल में लाभुकों का स्वंय या घर के किसी सदस्य के मोबाइल नंबर ही ऑनलाइन एंट्री करेगे| अगर मोबाइल नंबर गलत दिया जाता है तो लाभुकों को किलकारी सेवा नही मिल पाएगी।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें