Search
Close this search box.

पुरस्कार वितरण के साथ आईएआरआई गौरियाकरमा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता अभ्युदय का समापन पुरस्कार वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बरही मो उस्मान : भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान गौरियाकरमा में पांच दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता अभ्युदय का समापन हो गया। इस मौके पर सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। खेल सचिव ने विभिन्न खेल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की ओवर आल रिपोर्ट प्रस्तुत की। समापन समारोह संस्थान के प्रभारी डॉ एस के महंता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। 800 मीटर पुरुष एवं 400 मीटर महिला दौड़ और रिले रेस खेल प्रतियोगिता का आकर्षण रहा। सभी स्पर्धाओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा एवं रोमांचक मुकाबला हुआ।विभिन्न खेलों में ट्रैक, फील्ड एवं टीम स्पर्धा के विजेताओं को पदक, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। पुरुष एवं महिला वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता अभ्युदय का आयोजन निदेशक भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के डॉ सीएच श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। खेल सचिव डॉ. दीपक कुमार गुप्ता ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।फोटो बरही पी 2: खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते संस्थान के निदेशक।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें