Search
Close this search box.

फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी ने मेधावी छात्रा मलाइका अराफात को दी ₹12,350 की स्कॉलरशिप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड बोर्ड 2025 में 90.4% अंक प्राप्त करने वाली छात्रा की मेहनत को मिला सम्मान

जागता झारखंड संवाददाता रांची: शिक्षा को बढ़ावा देने और मेधावी मुस्लिम छात्रों की हौसला अफ़ज़ाई के उद्देश्य से फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी रांची लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में संस्था ने एक और सराहनीय पहल करते हुए मलाइका अराफात को इंटर साइंस में दाखिले हेतु ₹12,350 की स्कॉलरशिप प्रदान की है। काली स्थान रोड रांची की रहने वाली मलाइका अराफात ने मैट्रिक परीक्षा 2025 में शानदार 90.4% अंक हासिल किए। मलाइका पूर्व में उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा रही हैं और अब उर्सेलाइन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट साइंस की पढ़ाई करने जा रही हैं। इस अवसर पर सोसाइटी के सरपरस्त और सक्रिय सदस्य जनाब इरसाद अहमद ने अपने हाथों से छात्रा को स्कॉलरशिप का चेक सौंपा। उन्होंने कहा मलाइका को दी गई स्कॉलरशिप उसकी मेहनत और काबिलियत का सम्मान है। हमारा यक़ीन है कि असली बदलाव तब आता है जब टैलेंट को पहचान कर उसे तराशा जाए। बता दें कि सोसाइटी ने 29 मई 2025 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की थी कि जेएसी बोर्ड परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी मुस्लिम छात्रों की उच्च शिक्षा का खर्च संस्था उठाएगी। सोसाइटी के महासचिव जनाब कमर सिद्दीकी ने इस मौके पर कहा हमारा उद्देश्य ऐसे छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, जो समाज का भविष्य बन सकते हैं। मलाइका जैसी छात्राएं हमारी उम्मीद हैं और देश व समाज की तरक्की की सच्ची तस्वीर हैं। सचिव जनाब सुहैल अख्तर ने कहा, हम केवल ज़रूरत को नहीं देखते बल्कि ज़रूरतमंद प्रतिभा को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने में मदद करते हैं। स्कॉलरशिप एक ज़रिया है, असली मकसद है प्रतिभा को पहचान और सम्मान देना।फ्रेंड्स ऑफ विकर सोसाइटी की इस सराहनीय पहल ने एक बार फिर यह साबित किया है कि जब समाज के नौनिहालों को सही मार्गदर्शन और संसाधन मिलें, तो वे किसी भी मंज़िल को हासिल कर सकते हैं।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें