Search
Close this search box.

बरही के बेटी राधिका प्रथम प्रयास में ही जेपीएससी में पाई सफलता, बनी खाद्य सुरक्षा अधिकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईमानदारी पूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन ही उनकी प्राथमिकता रहेगी: राधिका

जागता झारखंड संवाददाता बरही हजारीबाग मो उस्मान : बरही बरहीडीह निवासी सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक राजेंद्र ठाकुर एवं सावित्री देवी की सुपुत्री राधिका कुमारी ने अपने प्रथम प्रयास में ही जेपीएससी परीक्षा में सफल हुई है। जेपीएससी परीक्षा में सफलता के साथ ही वे खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनी है। राधिका कुमार की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में इंटर शिक्षा संत जेवियर स्कूल हजारीबाग एवं उच्चतर शिक्षा डॉ राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय पूसा बिहार से कर रही हैं। उन्होंने 54 वां रैंक लाकर बरही का नाम रोशन की है। उन्होंने अपने सफलता का श्रेय मुख्य रूप से अपने माता पिता के साथ साथ संत कबीर प्रचारक गुरु दीपक साहेब को दी है। उन्होंने बताया कि उनके माता पिता के साथ साथ गुरु दीपक साहेब की मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहता था। साथ ही उन्होंने संत गुरु गोपी साहब के गुरुकुल से आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त की है। जिससे उन्हें मोटिवेशन मिला। इस गुरुकुल में उनकी मां सावित्री देवी सहित छह आचार्य भी शामिल हम। बताया कि उन्होंने अपनी तैयारी घर से ही की है। ऑनलाइन कोर्स कर सफलता प्राप्त की है । बेटी की सफलता पर पिता राजेंद्र ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रही है। उन्होंने पढ़ाई का सेक्टर खुद चुना। हमलोगों ने सपोर्ट किया। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त की है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें