Search
Close this search box.

भंडरा के मुस्लिम युवकों ने दिखाई दिलेरी, तेज बहाव पानी से सांसद प्रतिनिधि आलोक साहू के भतीजे राज प्रकाश साहू की बचाई जान।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भंडरा और सेन्हा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बरही पुल पर रांची से लोहरदगा वापसी के दौरान बीच पुल में फंसे युवक का बहा बाइक।

जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद भंडरा लोहरदगा : जिले में ऐतिहासिक रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर है। यहां पर शुक्रवार को अहले सुबह जोरदार बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी है। जिले के सभी क्षेत्रों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। लोग अत्यधिक वर्षा से काफी प्रभावित हुए हैं। यहां पर लोगों के दिनचर्या में भी बारिश ने काफी स्थिरता ला दिया है। इधर जिले के भंडरा लोहरदगा एनएच 143 भंडरा बरही मुख्य पथ अंतर्गत बरही पुल पर सुबह सवेरे हुई जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रांची से लोहरदगा आने वाले और लोहरदगा से रांची जाने वाले लोगों को घंटों तक पानी कम होने का इंतजार में स्थिर होना पड़ा। इसी बीच भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह के द्वारा भंडरा प्रखंड सदर आफताब आलम, पत्रकार शकील अहमद ताज अंसारी, फिरोज अंसारी को बरही पुल पर लोहरदगा सांसद प्रतिनिधि आलोक साहू के चचीरे भतीजे राज प्रकाश साहू का बाइक समेत बीच पुल में फंसे होने की जानकारी दी गई। तत्पश्चात भंडरा प्रखंड सदर आफताब आलम पत्रकार शकील अहमद, ताज अंसारी एवं फिरोज अंसारी रस्सी लेकर युवक राज प्रकाश साहू को बचाने हेतु घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य में तेजी से जुट गए। इस बीच बचाव दल को बारिश के तेज बहाव कितनी बार पटखनी देने का प्रयास किया लेकिन युवाओं की टोली ने हिम्मत नहीं हारी और तेज बहाव पानी से राज प्रकाश साहू को सुरक्षित बाहर निकाला और भंडरा थाना ले गए। हालांकि युवक राज प्रकाश साहू का बजाज पल्सर मोटरसाइकिल तेज पानी में बह गया। इधर मुस्लिम युवकों द्वारा युवक की जान बचाए जाने की चर्चाएं जोरों पर है। भुक्तभोगी युवक राज प्रकाश साहू ने भंडरा प्रखंड सदर आफताब आलम पत्रकार शकील अहमद, ताज अंसारी फिरोज अंसारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज इन भाईयों के वजह से हमें एक नई जिंदगी मिली है। युवक राज प्रकाश साहू ने घटना को लेकर दर्द भरी दास्तां बयां करते हुए कहा कि हमें बचाने के लिए जितनी भीड़ थी प्रयास करने से बहुत पहले बाइक समेत मैं खुद सुरक्षित बाहर आ सकता था, लेकिन मौका-ए-वारदात पर मौजूद लोगों ने सिर्फ और सिर्फ निठल्ले मूंह तक रहे थे। युवक राज प्रकाश साहू ने बताया कि भगवान ने समय से भंडरा प्रखंड सदर आफताब आलम पत्रकार शकील अहमद, ताज अंसारी एवं फिरोज अंसारी को मुझे बचाने हेतु भेजा जिसके बदौलत आज मैं दुनिया देख पा रहा हूं। इधर युवक राज प्रकाश साहू के परिजनों ने भंडरा थाना प्रभारी अरविंद सिंह, भंडरा प्रखंड सदर आफताब आलम पत्रकार शकील अहमद, ताज अंसारी और फिरोज अंसारी का अपने घर के चिराग की जान बचाए जाने को लेकर आभार जताया है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें