जागता झारखंड ब्यूरो सिमडेगा: सिमडेगा जिले में भारत आदिवासी पार्टी (बाप पार्टी) का जिला कमिटी विस्तार कार्यक्रम दिन गुरुवार समय 11 बजे विकास केन्द्र सामटोली सिमडेगा में होने वाली है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारत आदिवासी पार्टी (बाप पार्टी) के जिलाध्यक्ष चिराग जी ने बताया बाप पार्टी के सिमडेगा जिला कमिटी का विस्तार कार्यक्रम में बाप पार्टी के कई शीर्ष नेताओं का आगमन होना है, जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड आंदोलनकरी प्रभार तिर्की जी, प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसाही मुंडा जी, प्रदेश महासचिव कृष्ण हंसदा जी, महिला बाप प्रदेश अध्यक्ष कुन्दरासी मुंडा जी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुशील बरला जी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष चिराग ने कहा भारत आदिवासी पार्टी (बाप पार्टी) की सिमडेगा जिला कमिटी का विस्तार ही बीजेपी, कांग्रेस, जेएमएम, झापा जैसे पार्टियों के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। इन पार्टियों ने इस पांचवीं अनुसूची अंतर्गत जिला सिमडेगा में बारी- बारी से सत्ता में रहा लेनिक यहां के आदिवासी-मूलवासी की संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण, विकास, शिक्षा- स्वास्थ्य एवं जल जंगल जमीन, संस्कृति, पारंपरिक व्यवस्था, भाषा, इतिहास की सुरक्षा की दिशा में कुछ बेहतर कार्य नहीं कर पाया है। सभी पार्टियों ने कुशासन को बढ़ावा दिया है। उन्होंने आगे कहा पांचवी अनुसूचित क्षेत्र सिमडेगा जिला में संविधान उपेक्षा कई अनुचित कानून नियमावली लागू कर आदिवासी समुदाय की संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया है। बाप जिलाध्यक्ष चिराग जी ने कहा बीजेपी, कांग्रेस, जेएमएम, झापा की अनुचित नीतियों का भारत आदिवासी पार्टी घोर विरोध करती है और ऐसी विनाशकारी नीतियों को रद्द कराने की दिशा में पूरी मजबूति के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कार्यक्रम में जिले के सभी से प्रखंडों एवं गुमला जिला के पालकोट प्रखंड से सैकड़ो लोगों की सहभागिता होगी।








