Search
Close this search box.

मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया मॉक ड्रिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता, पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार शहर के अंबेडकर चौक के पास शुक्रवार संध्या 6:30 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद के नेतृत्व में पाकुड़ पुलिस प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने बताया कि आगामी पर्व मोहर्रम को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अगर त्यौहार के दौरान किसी उपद्रवी द्वारा त्यौहार में व्यवधान डालने की कोशिश की जाती है तो उन पर पुलिस प्रशासन शक्ति से पेश आएगी। ये मॉक ड्रिल उपद्रवियों के लिए एक संदेश है। इस तरह का मॉक ड्रिल की प्रक्रिया प्रत्येक पर्व त्योहारों में होगी। आयोजित मौज ड्रिल में नगर थाना प्रभारी प्रयाग राज सहित दर्जनों पुलिस बल शामिल थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें