Search
Close this search box.

रथ मेले में दुकानें तय स्थान पर लगें, श्रद्धालुओं की सुविधा पहले-डीसी उपायुक्त डॉ ताराचंद ने भंडरा रथयात्रा मेले की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई निर्देश दिए, जैसे पेयजल, अग्निशमन और चलंत शौचालय।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद भंडरा/लोहरदगा। भंडरा में रथयात्रा मेले की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था का उपायुक्त डॉ ताराचंद ने बृहस्पतिवार को जायजा लिया डीडीसी, एसडीओ समेत अन्य अफसरों के साथ भंडरा पहुंचे डीसी ने अखिलेश्वर धाम मंदिर से मौसीबाड़ी तक रथ मार्ग का निरीक्षण करके श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए वहीं, दुकानदारों को तय स्थान तक ही दुकानें लगाने को कहा इस बीच मंदिर समिति के पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ ,थाना प्रभारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे डीसी ने निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में चलंत शौचालय, पेयजल, अग्निशमन और एंबुलेंस जैसी जरूरी सुविधाएं दी जाने की बात कही आयोजन में सभी से सहयोग की अपील डीसी ने कहा की भंडरा रथ यात्रा न केवल भंडरा बल्कि पूरे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण है सभी विभाग एवं मेला न्यास समिति टीमवर्क की तरह कार्य करें सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी, बैरिकेडिंग और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है जिला प्रशासन की ओर से मेला को पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित बनाने की अपील की गई है, वॉलिंटियर टीम और खोया-पाया केंद्र की भी व्यवस्था की गई है साथ ही जिला प्रशासन और मंदिर समिति के समन्वय के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने की बात कही गई झूलों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता डीसी ने मेले के दौरान लगने वाले झूलों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि मेला के दौरान कोई दुर्घटना न हो इसके लिए सभी झूला संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है इन मानकों में झूलों की तकनीकी जांच, नियमित रखरखाव, और संचालन के दौरान सुरक्षा उपायों का अनुपालन शामिल है साथ ही, संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी आवश्यक प्रमाण पत्र, जैसे कि झूलों की सुरक्षा जांच और लाइसेंस से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध रखें।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें