Search
Close this search box.

रामनगर में नोट्रेडेम स्कूल के टीचर के बंद घर को निशाना बनाकर 18 लाख के जेवरात व डेढ़ लाख नगद की चोरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला। सदर थाना क्षेत्र के रामनगर (फसिया) में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना बीते 14 मार्च की रात की बताई जा रही है। जब घर के सदस्य बाहर थे और मकान खाली पड़ा था। इस दौरान अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता मधुछन्दा सेनगुप्ता, जो एक निजी विद्यालय (नोट्रेड्रम विद्यालय) में शिक्षिका हैं, ने इस संबंध में सदर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, चोरी हुए सामान में सोने के दो नेकलेस, पांच लॉकेट, कंगन, झुमका, बाली, टॉप्स, पांच अंगूठियां, पांच सेट मंगलसूत्र, पोला सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा चार चांदी के चैन, पांच जोड़ी पायल, तीन सिंदूरदानी, चांदी का बिहिया भी चोरी कर लिया गया। नगद राशि लगभग डेढ़ लाख रुपये भी चोर अपने साथ ले गए। चोरी गए जेवरों की कुल अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है।इतना ही नहीं, चोरों ने डाकघर में जमा किसान विकास पत्र (केवीपी), जिसकी परिपक्वता तिथि वर्ष 2018 थी, को भी नहीं छोड़ा और उसे भी अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी पीड़िता ने 15 मार्च को मोबाइल के माध्यम से पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं, पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चोरी गए सामान की बरामदगी की अपील की है।सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें