Search
Close this search box.

सांसद प्रतिनिधियों की मासिक समीक्षा बैठक समपन्नसांसद सुखदेव भगत का प्रतिनिधियो को निर्देश हवा मे नही धरातल पर करे कार्य : साजीद अहमद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा :
सांसद सुखदेव भगत के प्रतिनिधियों की मासिक समीक्षा बैठक सेव्हा में संपन्न हुई लोहरदगा जिला सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद ने प्रखंड के सभी प्रतिनिधि गण एवं स्वास्थ्य प्रतिनिधि से एक माह में जनता के बीच जाकर अब तक जो कार्य किया गया है उस पर चर्चा की गई । और आगे कार्यो को किस तरह गति दिया जाय चर्चा किया गया ।
प्रतिनिधियो के द्वारा वर्तमान समय मे आपदा से हुए नुकसान मकान गिरने मवेशी, फसल , ब्रजपात से मृत्यु आदि नुकसान पर पिड़ीत परिवार से मिलकर लाभ दिलाने , किसानो को सरलता से बीज दिलाने, हाथियो के उत्पात से पिड़ित परिजन को सहयोग करने पर चर्चा कि गई साथ साथ विकास से सम्बंधित योजनाओ का लाभ आम जनता को मिले जिसके लिए प्रखण्ड एवं जिला स्तर पर प्रशासन से समन्वय बनाकर कार्य करे ताकि छोटे छोटे कामो को लेकर आम जनता को प्रखण्ड एव जिला का चक्कर काटना ना पड़े ।अगला मासिक समीक्षा बैठक कुड़ू प्रखण्ड में किया जायेगा।बैठक में लोहरदगा जिला सांसद तहसील साजिद अहमद,सेन्हा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला,नगर सांसद प्रतिनिधि अनवर अंसारी,किसको सांसद प्रतिनिधि दयानंद उराव, कुड़ू प्रखंड सांसद प्रतिनिधि लाल विकास नाथ शाहदेव,स्वस्थ प्रतिनिधि सोनू कुरैशी,लोहरदगा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि मनोज सोन तिर्की , कैरो प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि समीद अंसारी उपस्थित थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें