मुकुल राज बने पाकुड़ के जिला शिक्षा पदाधिकारी व कैसर राजा जिला शिक्षा अधीक्षक

0

पाकुड़। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार रांची ने राज्य के लगभग 29 जिला शिक्षा अधीक्षक एवं पदाधिकारी को इधर से उधर किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुकुल राज गृह जिला जिला हजारीबाग जिला शिक्षा अधीक्षक गिरिडीह को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी पाकुड़ बनाया गया है। नयन कुमार जिला शिक्षा अधीक्षक अतिरिक्त प्रभाग जिला शिक्षा पदाधिकारी पाकुड़ को जिला शिक्षा अधीक्षक गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है।
कैसर राजा गृह जिला चतरा क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी नगर यूटारी गढ़वा पलामू को स्थानांतरित करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक पाकुड़ के पद पर पदस्थापित किया गया है।
सुश्री जूही रानी गृह जिला चतरा जिला शिक्षा पदाधिकारी महेशपुर पाकुड़ को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रांची के पद पर स्थापित किया गया है।
झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन जिला इकाई पाकुड़ ने नए जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकुल राज एवं जिला शिक्षा अधीक्षक कैसर राजा को पाकुड़ जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी है। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव राम रंजन सिंह एवं जिला अध्यक्ष गेब्रियल मुर्मू पाकुड़ जिले में उनके आगमन का स्वागत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here