पांकी सिचाई विभाग (लालू मैदान ) में आयोजित आशीर्वाद रैली में उमड़ा जनसैलाब।

0



वर्तमान विधायक एक भी वादे को पूरा करने में रहे असफल : देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू बाबु।

जागता झारखंड संवाददाता संजय कुमार


पांकी (पलामू) : रविवार को पांकी सिचाई विभाग के मैदान मे आयोजित आशीर्वाद रैली में पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह /बिट्टू सिंह नें वर्तमान विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता पर जमकर हमला बोला।अपने प्रिय नेता को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। आशीर्वाद रैली में उमड़े जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की अपने साढ़े तीन वर्षों के अल्प अवधि में मैंने पांकी विधानसभा क्षेत्र के अमानत नदी पर छः उच्च स्तरीय पुल बनाने का कार्य किया लेकिन वर्तमान विधायक द्वारा आज तक पुल तो क्या? एक पिलर भी नहीं गाड़ पाए। चार – चार बार चुनाव हारने के बाद पांकी विधानसभा की जनता नें इन्हें एक मौका देने का कार्य किया लेकिन उन्होंने जनता की उम्मीदों पर पानी फेरने का कार्य किया। श्री सिंह नें वर्तमान विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा की डॉ मेहता कहतें हैं की पूर्व विधयाक स्पीड ब्रेकर हैं, विकास में बाधक हैं, मैं प्रेस के माध्यम से उनसे पूछना चाहता हूं की जब पांकी मेदिनीनगर पथ की स्थिति जर्ज़र थी,लोगों को आवागमन में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, उस समय डॉ मेहता उसमे धान रोपने का कार्य करते थे,लेकिन मेरे पिताजी स्वर्गीय विदेश सिंह नें उस सड़क को बनवाकर इतिहास रचने का कार्य किया। स्वर्गीय विदेश सिंह ताउम्र क्षेत्र की जनता की सेवा करते – करते रहे।स्वर्गीय सिंह नें एक अरब की लागत से बसौरा में पोलटेक्निक एवं इंजिनियरिंग कॉलेज बनवाने का काम किया जहाँ आज हजारों हजार बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं। वे कहते थे की जब तक विदेश सिंह सिंह जिन्दा रहेंगे तब तक पांकी में कोई दूसरा विधायक नहीं बनेगा।श्री सिंह नें कहा की इस चिलचिलाती धुप में आपलोग अपने बेटे, भाई, दोस्त को आशीर्वाद देने के लिए खड़े हैं उसका मैं जीवन भर ऋणी रहूँगा।

विकास विरोधी हैं डॉ मेहता : देवेन्द्र कुमार सिंह

पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह नें कहा की पांकी मेदिनीनगर पथ का जब मजबूतीकरण का काम जारी था उस समय वर्तमान विधायक
लेस्लीगंज में काम को रोकवानें के लिए टेंट लगाकर बैठे थे। श्री सिंह उपस्थित भीड़ से कहा की आप ही बतायें की कौन विकास विरोधी है।

झूठा शिलान्यास कर जनता को बरगलानें का कार्य कर रहें हैं वर्तमान विधायक – देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह

पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह नें कहा की वर्तमान विधायक शशिभूषण मेहता झूठा शिलान्यास करते फिर रहे हैं।उन्होंने पांकी डाकबंगला पर कर्पूरी भवन का झूठा शिलान्यास कर जनता को गुमराह करने का काम किया जबकि यह योजना कहीं से स्वीकृत हैं ही नहीं, और इसका चेक स्लिप भी निर्गत नहीं हुआ है। इन्होंने नाई समाज को बरगलाने का, धोखा देने का काम किया है जिसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

अपने समाज के भी हितैषी नहीं हैं डॉ मेहता – देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह

पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह नें कहा की विधायक शशिभूषण मेहता मेदिनीनगर में कुशवाहा छात्रावास का ऊपरी तल बनाने की तिरंगे की कसम खाकर घोषणा की थी जिसको बनाने की बात तो छोड़ दीजिये उनके द्वारा निर्माण कार्य को लेकर विवाद खड़ा कर 144 लगवाने का कार्य किया। उन्होंने कहा जिसे देश से प्यार नहीं है उसे समाज के लोगों से प्यार नहीं हो सकता।

झूठे हैं वर्तमान विधायक : बिट्टू

पूर्व विधायक देवेन्द्र कुमार सिंह उर्फ़ बिट्टू सिंह नें कहा की वर्तमान विधायक एक भी अपने वादे को पूरा करने में असफल रहे। उन्होंने कोणवाई, सगालीम, माड़न, लोहरसी को प्रखण्ड बनाकर पांकी को अनुमंडल बनाने की घोषणा की थी साथ ही प्रत्येक प्रखण्ड के प्रत्येक गांव पांच – पांच डीप बोर कराने की घोषणा की थी लेकिन एक भी वादे को पूरा करने में असफल रहे।
मौके पर उपस्थित

प्रमुख पंचम प्रसाद,उप प्रमुख अमित कुमार सिंह,मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष राजेंद्र पाण्डेय उर्फ़ जीतेन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, ताल मुखिया अनीता लोहरा, युवा समाजसेवी सह मुखिया पति रफीक अंसारी, अरविन्द कुमार सिंह, नेहाल अंसारी, हफीजूल अंसारी, नंदू सिंह, मनोज सिंह, नागेंद्र पाण्डेय उर्फ़ गज्जू सिंह, बसारत अंसारी, अनारीक राम, मुन्ना सिन्हा, करार मुखिया मीना देवी, मिट्ठू सिंह,सुनैना देवी, शिव कुमार यादव, शशिकांत यादव,पांकी कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह उर्फ़ पिंटू सिंह,मनातू अध्यक्ष विशुनदेव यादव, लेस्लीगंज अध्यक्ष सुरेन्द्र शुक्ला, तरहसी अध्यक्ष खुर्शीद अंसारी, सतबरवा अध्यक्ष प्रमोद यादव, सुधीर श्रीवास्तव, लोकनाथ यादव, अनूप जायसवाल, बिपिन सिंह,सहित हजारों लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संचालन पकरिया पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी एजाज अहमद खां नें किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रमुख पंचम प्रसाद नें किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here