पर्यावरण संरक्षण के लिए करें पौधारोपण:- उपायुक्त
हर व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं:डीसी
जागता झारखंड ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त वरुण रंजन, डीआरडीए निर्देशक-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला स्थापना उप समाहर्ता विकास कुमार त्रिवेदी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी कोशलेश कुमार यादव के द्वारा दीन दयाल उद्यान (रानी दिग्गी पटाल) में पौधारोपण किया गया और लोगो से पर्यावरण को बचाये रखने के लिए पौधारोपण की अपील की।
उपायुक्त वरुण रंजन ने कहा कि जल जंगल जमीन की सुरक्षा पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है। अधिक से अधिक पौधरोपण किए जाने की अवश्यकता है। पौधरोपण से मिट्टी का कटाव रूकेगा। भू-गर्भीय जलस्तर ऊपर आएगा। वहीं भविष्य में लोगों को आर्थिक लाभ भी होगा। उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए अपने आसपास पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखरेख करने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों में संवेदनशीलता व जागरूकता जरूरी है। पर्यावरण का संबंध हमारे जीवन से है। पर्यावरण हमें बहुत कुछ देती हैं। हमें भी पर्यावरण के लिए कुछ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है।वहीं जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के द्वारा पौधारोपण किया गया।