जागता झारखंड संवाददाता बरही मो उस्मान : रमजान माह जेडी समापन के बाद बरही के विभिन्न पंचायतों में ईद – उल – फितर का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाह में पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद कियुबरकबाद दी और मिठाइयां बांटकर खुशियां साझा की वहीं ईद के दिन बरही में चहल पहल देखने को मिली। नमाज के दौरान लोगों ने आपसी सद्भाव की दुआ मांगी, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बरही एसडीओ जोहन टुड्डू एवं एसडीपीओ अजीत कुमार विमल बरही पश्चिमी मुखिया शमशेर आलम मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद टिंकू आलम बरही जामा मस्जिद सदर मो कलीम कोनरा पंचायत समिति भाग 2 प्रतिनिधि मोहम्मद सगीर मुस्लिम आवामी तंजीम ट्रस्ट मीडिया प्रभारी मोहम्मद उस्मान कोनरा पंचायत समिति भाग 1 सदस्य मो यूसुफ युवा समाजसेवी डब्लू उर्फ महताब मो शहजाद समेत पूरा प्रशासनिक टीम पूरी तरह सतर्क रहा, और एसडीओ एवं एसडीपीओ ने पुलिस बल के साथ भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे आयोजन के दौरान कहीं कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ।








