Search
Close this search box.

ट्रेन यात्रा में रखें सावधानी, इस फल को ले जाना पड़ सकता है भारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता शैली आर्या राची : भारत में रोजाना लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। यात्रा के दौरान लोग अपने साथ खाने-पीने का सामान, खासकर फल, लेकर चलते हैं ताकि सफर आरामदायक और सुविधाजनक बना रहे। हालांकि, बहुत कम लोग यह जानते हैं कि रेलवे के कुछ सख्त नियम भी हैं, जिनका पालन करना हर यात्री के लिए जरूरी है।भारतीय रेलवे समय-समय पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिशा-निर्देश जारी करता है। इन नियमों में स्पष्ट बताया गया है कि ट्रेन में कौन-सी वस्तुएं ले जाना अनुमति है और किन चीजों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।अक्सर यात्री सेब, केला या संतरा जैसे फल अपने साथ रखते हैं, लेकिन एक ऐसा फल भी है जिसे ट्रेन में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है- वह है नारियल। यह सुनकर भले ही आपको आश्चर्य हो, लेकिन इसके पीछे एक गंभीर कारण है।दरअसल, सूखे नारियल के बाहरी हिस्से पर मौजूद रेशेदार परत अत्यधिक ज्वलनशील होती है। इससे आग लगने का खतरा बना रहता है, खासकर ट्रेन जैसे बंद और संवेदनशील वातावरण में। इसी जोखिम को देखते हुए रेलवे ने नारियल को प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में शामिल किया है।अगर कोई यात्री इस नियम का उल्लंघन करता है और ट्रेन में नारियल लेकर यात्रा करता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। रेलवे नियमों के अनुसार, दोषी पाए जाने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना, तीन साल तक की जेल या दोनों सजा एक साथ दी जा सकती है।इसलिए अगली बार जब आप ट्रेन से यात्रा करें, तो अपने सामान की जांच जरूर कर लें और नियमों का पालन करें, ताकि आपकी यात्रा सुरक्षित और परेशानी मुक्त रहे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें