जागता झारखण्ड

आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका द्वारा गोद भराई कार्यक्रम किया गया

0

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्र नवादा हरिजन टोला में सेविका जासमिनारा बीवी के द्वारा गोद भराई कार्यक्रम किया गया जिसमें गर्भवती महिला को बताया गया कि गर्भवती रहने के उपरांत दो बार टीकाकरण करना है (टीकाकरण के महत्व) आयरन गोली के महत्व के बारे मे चर्चा किया गया और खानपान में हरा शाक सब्जी और मोटे अनाज का दाल खाने पर मां और बच्चे दोनों का शरीर स्वस्थ रहता है। फिर अन्त में स्तनपान के महत्व के बारे में चर्चा किया गया।

ग्रामीण विकास विभाग के दो सदस्यीय दल ने किया योजना स्थल का निरीक्षण

0

जागता झारखंड पाकुड़ ब्युरो।

पाकुड़। ग्रामीण विकास विभाग, रांची के दो सदस्यीय दल जिसमें एक राज्य समन्वयक, राजीव रंजन तथा दूसरा दीपक कुमार के द्वारा हाथकाठी पंचायत में संझली हांसदा, इनोसेंट सोरेन, इलू सोरेन का एक-एक एकड़ में स्वीकृत बिरसा हरित ग्राम योजना का स्थल निरीक्षण किया गया। 4.17 लाख के एक एकड़ प्राक्कलन वाले इन योजनाओं के निरीक्षण में राज्य समन्वयक ने कार्य संतोषजनक बताते हुए कार्य में गति लाने का निर्देश दिया। श्री रंजन ने योजना में पीट फिलिंग कार्य में गति लाने का निर्देश संबंधित रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को देते हुए कहा कि 15 से 20 अगस्त तक फेज 1 के बिरसा हरित ग्राम योजना में पौधारोपण करायें। राज्य समन्वयक ने योजनाओं को एरिया ऑफिसर एप में कैप्चर भी किया। लाभुकों से संवाद कर योजना एवं भुगतान से संबंधित जानकारी ली। मजदूरों का जाॅब कार्ड का भी निरीक्षण किया। मौके पर परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी, सहायक अभियंता रंजीत हेम्व्रम,कनीय अभियंता परेश भारती, पंचायत सचिव कामरूज्मान, रोजगार सेवक बुद्धेश्वर मुर्मू उपस्थित थे।

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए हमेशा रक्तदान के लिए तैयार रहेगा इंसानियत फाउंडेशन -तसलीम आरिफ

0

ईसा शेख ने रक्तदान कर बच्ची क़ो दिया जीवनदान

इंसानियत फाउंडेशन जिला पाकुड़ मे रक्तदान के मामले मे सबसे आगे है असहाय गरीब लोगो लिए हमेशा खूनदान क्षेत्र मे मदद करते आ रहे है | सदर अस्पताल सोनाजोरी मे भर्ती गुमानी पालसबोना के मुसलेमा खातून 12 वर्षीय बच्ची क़ो थैलेसीमिया रोगी है, यह एक ऐसा रोग है जो मानव शरीर मे खून तैयार नहीं होता है दूसरों पर आश्रित है पाकुड़ मे लगभग 49 से ज्यादा थैलेसीमिया रोगी है जिनमे इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों 20 से ज्यादा बच्चों क़ो रक्त देकर मदद करते आ रहे है | समूह के एक्टिव सदस्य बुलेट जी ने बताया हमारी संस्था इस तरह बच्चे के ऊपर ज्यादा फोकस करेगी किसी भी परेशानी हमलोग खून के मामले मे नहीं होने देंगे | इस पीड़ित बच्ची क़ो चांचकी के ईसा शेख 27 वर्षीय युवा ने रक्तदान कर मदद किया |मौक़े पर
अध्यक्ष बानिज शेख, तसलीम आरिफ, नूह नबी, फ्रूटी और कर्मचारी रहे है।

नेशनल स्कूल के बच्चे ने अधौगिक युग के विषय में कविता सुनाया।

0

प्रियांशु श्रीवास्तव पाकुड़ जागता झारखंड।पाकुड़। *कम्प्यूटर*

नए जमाने का ट्यूटर,
जिसका नाम है कंप्यूटर
दुनिया का सबसे अच्छा अविष्कार,
जो करता है सबका विकास।

मां मुझको ला दो कंप्यूटर, नहीं चाहिए कोई और ट्यूटर, कंप्यूटर देता पल में हाल सर, यह तो है ज्ञान का पिटारा।

शब्दकोश इसमें आता है, पूछो कोई भी सवाल,
झटपट गूगल बताता है। गणित हो या विज्ञान,
सबके उत्तर मिनट में ले आता है।

कंप्यूटर है दुनिया का सबसे बड़ा विद्वान,
इसके आगे सब का आधा ज्ञान,
बटन दबाओ सब लिखता जाता,
तरह-तरह की बात बताता।

माउस कीबोर्ड मॉनिटर, सी.पी.यू इसके खास साथी, उनके बिन कंप्यूटर है खाली।

ला दूंगी कंप्यूटर तेरे लिए,
लेकिन वादा करो तुम इसके लिए ,
करोगे न इसका ज्यादा प्रयोग,
क्योंकि इसकी किरणें देती है,
आंखों का रोग।

दो दिनों से हो रही वर्षा से किसानों में जगी उम्मीद,धान रोपनी शुरू

0

सौरभ भगत जागता झारखंड
अमडा़पाडा़-प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों में दो दोनों से हों रही रुक-रुक कर बारिश से किसानों में थोड़ी उम्मीद जगी है। हालांकि हों रहें इस बारिश से किसानों को केवल खेतों में लगे धान के बिचड़े के बच जाने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि लंबे समय के बाद मौसम के बदलने से किसानों को फिर से अच्छी खेती अंतिम समय में होने की भरपूर उम्मीदें हैं। किसान पिछले दो दिनों से अपने-अपने खेतों को तैयार करने में जुटे हुए हैं। किसान अपने पूरे संपन्न परिवार के साथ वर्षा नहीं होने से मशीन से पटवन कर खेत‌ में जाकर धान रोपनी का काम शुरू कर दिया था। वहीं अधिकांश क्षेत्र के किसान अच्छी बारिश का अब तक इंतजार कर रहे थे।वहीं कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किसानों को खेती करने के लिए इस वर्ष भी प्रयाप्त बारिश अब तक नहीं हुई है। जिस कारण विभाग की ओर से रखे गए धान की खेती का लक्ष्य भी कोसों दूर है।वहीं किसानों को धान की खेती को छोड़ वैकल्पिक खेती अर्थात मोटा अनाज की खेती को लेकर प्रेरित किया गया हैं। जिसमें किसानों के बीच अभी जागरूकता की काफी कमी होने के कारण मोटा अनाज की खेती की लक्ष्य के अनुरूप काफी कम शुरू हुई हैं।
लक्ष्य के अनुसार तैयार हुए बिछड़े की स्थिति कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड को कुल लगभग 3000 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती करने का लक्ष्य दिया गया था।परंतु कम बारिश होने के कारण अभी तक 10 परसेंट खेतों में ही रोपनी हुई है।
क्या कहते हैं प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक लॉरेंस मालतो
कम बारिश के वजह से किसानों की खेती प्रभावित तो हो रही है। किसानों पर आर्थिक बोझ ना पड़े इसके लिए किसानों को कम बारिश में होने वाले मोटे अनाज की खेती किए जाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।और किसानों का भी झुकाव मोटे अनाज की खेती की और हो रहा है।
क्या कहते हैं किसान
साहेब मुर्मू:-बारिश होने से किसानों मैं उम्मीद जगी है।किसान पटवन कर धान रोपनी का कार्य कर रहे थे। यदि इसके बाद भी बारिश नहीं होती है तो किसानों पर आर्थिक बोझ का बढ़ना तय होगा।
धेना हांसदा:-पानी के अभाव में बहुत कम खेती हुई है।अगले दो दिनों की बारिश से कुछ खेतों में धान की रोपनी हो रही है। कुछ खेतों में पानी कम होने की स्थिति में पोखरा कुंवा जलमीनार आदि से पटवन कर्वी धान रोपने का काम कर रहे हैं।

उपमुखिया सखिना खातून की कार्यशैली से इनदिनों पंचायत के सभी वार्ड सदस्य नाराज चल रहे हैं।

0

पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबांध पंचायत के उपमुखिया सखिना खातून की कार्यशैली से इनदिनों पंचायत के सभी वार्ड सदस्य नाराज चल रहे हैं । उपमुखिया सखिना खातून को पदमुक्त करने को लेकर विगत आठ जुलाई को वार्ड सदस्य सलमा हेंब्रम, मेरिता मरांडी, कमली बेसरा, प्रियंका बास्की, माफिजा बीबी, शायरा बीबी,फलीमा किस्कू, सोहन हेंब्रम, तनवीर आलम, ग्यासुद्दीन अंसारी, संजय पाल, रेशमा बीबी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित शिकायती पत्र सौंपा था । जिस पर वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उपमुखिया को पंचायत का विकास से कोई मतलब नही है वह हमेशा पंचायत की बैठक में अनुपस्थित रहती है जिस कारण पंचायत का विकास बाधित रहता है । उक्त शिकायत के आलोक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में गुरुवार को पंचायत सचिव त्रिदीप कुमार शील ने मोंगलाबांध पंचायत भवन पहुंचकर सभी वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर सभी वार्ड सदस्यों का राय लिया जिसमे सभी ने एकमत होकर उपमुखिया के विरोध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया और जल्द उन्हे पद मुक्त करने की मांग किया।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह- अनुमंडल पदाधिकारी, 04- लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र (अ०ज०जा०) हरिवंश पंडित ने अमड़ापाड़ा प्रखण्ड के अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत में भाग संख्या-200 कन्या मध्य विद्यालय(द०भाग) में किया होम टू रोल,पन्ना वेरिफिकेशन।

0

सौरभ भगत जागता झारखंड

लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र (अ०ज०जा०) के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित ने अमड़ापाड़ा प्रखण्ड की अमड़ापाड़ा संथाली पंचायत में भाग संख्या-200 कन्या मध्य विद्यालय (द०भाग) में होम टू रोल, पन्ना वेरिफिकेशन और मतदाता सूची वेरिफिकेशन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ने ग्रामीणों से बात कर नये मतदाता को सूची में जोड़ने, अनुपस्थित मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने को कहा साथ ही कोई मतदाता निबंधन हेतु छुटे नहीं इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा गया। मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी- सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री कुमार देवेश द्विवेदी, बी०एल०ओ०पर्यवेक्षक एवं बी०एल०ओ० मौजूद थे।

ग्रामीण विकास विभाग के दो सदस्यीय दल ने किया योजना स्थल का निरीक्षण

0

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। ग्रामीण विकास विभाग, रांची के दो सदस्यीय दल जिसमें एक राज्य समन्वयक, राजीव रंजन तथा दूसरा दीपक कुमार के द्वारा हाथकाठी पंचायत में संझली हांसदा, इनोसेंट सोरेन, इलू सोरेन का एक-एक एकड़ में स्वीकृत बिरसा हरित ग्राम योजना का स्थल निरीक्षण किया गया।4.17 लाख के एक एकड़ प्राक्कलन वाले इन योजनाओं के निरीक्षण में राज्य समन्वयक ने कार्य संतोषजनक बताते हुए कार्य में गति लाने का निर्देश दिया। रंजन ने योजना में पीट फिलिंग कार्य में गति लाने का निर्देश संबंधित रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को देते हुए कहा कि 15 से 20 अगस्त तक फेज 1 के बिरसा हरित ग्राम योजना में पौधारोपण करायें। राज्य समन्वयक ने योजनाओं को एरिया ऑफिसर एप में कैप्चर भी किया। लाभुकों से संवाद कर योजना एवं भुगतान से संबंधित जानकारी ली। मजदूरों का जाॅब कार्ड का भी निरीक्षण किया।
मौके पर परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी, सहायक अभियंता रंजीत हेम्व्रम,कनीय अभियंता परेश भारती, पंचायत सचिव कामरूज्मान, रोजगार सेवक बुद्धेश्वर मुर्मू उपस्थित थे।

मतदाता सूची में जुड़वा ले अपना नाम, हो रहा है वेरिफिकेशन

0

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। अनुमंडल पदाधिकारी ने मतदाता सूची को समावेशी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों का पन्ना वेरिफिकेशन एवं होम टू रोल वेरिफिकेशन किया
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 04-लिट्टीपाड़ा (अ०ज०जा०),विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र- सह-अनुमण्डल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर मतदाता सूची को समावेशी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों का पन्ना वेरिफिकेशन एवं होम टू रोल वेरिफिकेशन किया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि 21 जुलाई से 21अगस्त तक डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम का सत्यापन कर एक त्रुटिमुक्त और समावेशी मतदाता सूची बनायी जानी है। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं का पंजीकरण किया जाना है। सूची व फोटो मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों का निराकरण किया जाना है। साथ ही नवविवाहित महिला मतदाताओं का नाम और नये पते का अद्यतनीकरण किया जाना है। इस अवधि के दौरान दिवंगत मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा।
इस दौरान लिपिक ओंकार कुमार, जय प्रकाश आजाद, कंप्यूटर ऑपरेटर सपन गोंड, बंटी गुप्ता, सुमीत पाण्डे आदि मौजूद थे।

विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) के अवसर पर ज़िले में खेलों का होगा भव्य आयोजन

0

पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए फुटबॉल, तीरंदाजी तथा एथलेटिक्स का होगा आयोजन

विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार राशि उपलब्ध कराया जाएगा

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। पर्यटन कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार अधिनस्थ खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निर्देश के आलोक में खेल निदेशालय एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त) के अवसर पर “झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023” 09-10 अगस्त अन्तर्गत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला स्तरीय स्टेडियम बैंक कॉलोनी पाकुड़ में प्रातः 8:00 बजे से आयोजित किया जाएगा।
उक्त प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु जिला खेल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार ने जिला ओलंपिक संघ के सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें पुरूष एवं महिला वर्ग के लिए एथलेटिक्स अंतर्गत 100 मी, 200 मी,400 मी दौड़, 4 गुणा 400 मी रिले दौड़,4 गुणा 100 मी रिले दौड़, तीरंदाजी अन्तर्गत इंडियन राउंड 30 मीटर,50 मीटर स्पर्धा एवं फुटबॉल का आयोजन किया जाएगा।
पुरस्कार राशि
पुरूष एवं महिला के लिए अलग अलग राशि
फुटबॉल
विजेता – 21000
उपविजेता – 15000
तृतीय स्थान -11000
एथलेटिक्स
पुरूष एवं महिला के लिए प्रति स्पर्धा अलग अलग राशि
प्रथम स्थान-5000
द्वितीय स्थान -3000
तृतीय स्थान – 2000
तीरंदाजी
पुरूष एवं महिला के लिए प्रतिस्पर्धा अलग अलग राशि
प्रथम स्थान-5000
द्वितीय स्थान -3000
तृतीय स्थान – 2000
नियम एवं शर्तें
अहर्ता:-
1.इन खेल प्रतियोगिताओं में प्रमुख रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के पाकुड़ जिले के ओपन (कोई आयु सीमा नहीं) खिलाड़ी भाग लेगे।2.भाग लेने वाले खिलाड़ियों को जाति प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,बैंक अकाउंट के साथ जिला स्तर स्टेडियम बैंक कॉलोनी,पाकुड़ के परिसर में अवस्थित जिला एथलेटिक्स संघ कार्यालय में दिनांक- 07 अगस्त 2023 अपराह्न 5:00 बजे तक अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। इसके लिए कोई इंट्री फीस नहीं देनी होगी।
नोट:- टीम गेम, रिले रेस हेतु एंट्री प्रत्येक टीम के नाम से होगी।
3.फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों की कुल संख्या अलग अलग 16-16 होगी एवं रिले दौड़ ने भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 4- 4 होगी। खेल में भाग लेने हेतु प्रयोग में आने वाले जर्सी,बूट, जूता आदि स्वयं का लाना होगा।

  1. तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष तथा महिला खिलाड़ियों को आयोजक द्वारा केवल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इंडियन राउंड तीर धनुष उपलब्ध कराया जाएगा।
  2. निर्धारित तिथि तक निबंधन नहीं कराने वाले टीमों तथा खिलाड़ियों के नामों पर विचार नहीं किया जायेगा। आयोजन समिति द्वारा सभी खेलों के मैच फिक्सर 07अगस्त तक जारी कर दिया जायेगा।
  3. सभी खेलों के आयोजन सम्बंधित फेडरेशन के नियमानुसार आयोजित होंगे।
  4. विशेष जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।