जागता झारखण्ड

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मोहर्रम

0

सौरभ भगत जागता झारखंड

अमडा़पाडा़-इस्लाम धर्म के लोगों के द्वारा मनाया जाने वाला मोहर्रम का पर्व रविवार को आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिसकी तैयारी इस्लाम धर्म के लोगों के द्वारा पिछले कई दिनों से की जा रही थी। बता दे कि मोहर्रम का पर्व हजरत इमाम हुसैन के सहादत की याद में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ताजिया जुलूस निकाला जाता है। जो कि ताजिया जुलूस को हिंदी स्कूल स्थित इमामबाड़ा से निकाला गया।और उसी ताजिया जुलूस को पूरे शहर का भ्रमण किया गया। इसके बाद ताजिया को बासमती स्थित कर्बला तक पहुंचाया गया।जिसे अखाड़ा जुलूस भी कहा जाता है। अखाड़ा जुलूस में युवाओं की टोली पारंपारिक लाठी-डंडे एवं हथियार के साथ चल रहे थे।अखाड़ा में युवाओं के द्वारा लाठी डंडा तलवार व अन्य पारंपारिक हथियार भांजने कि कला का प्रदर्शन किया।

सुरक्षा के लिए किए गए थे पुख्ता इंतजाम

मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वह कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाला। ताजिया जुलूस के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी एवं पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण यादव के साथ पुलिस पदाधिकारी और जवान साथ चल रहे थे। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने लोगों को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारा का माहौल में मोहर्रम का पर्व मामले को लेकर लोगों से अपील की। बाजार चौक चौराहा पर पुलिस वाली की तैनाती की गई थी। इसके अलावा पुलिस टीम अपनी पेट्रोलिंग गस्ती कर रही थी। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण यादव ने सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने शांति भंग करने वाले को दी चेतावनी

पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने पूरे अमडा़पाड़ा वासियों से मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारा और शांति के साथ मनाने की अपील की थी। और उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का भी सहयोग करें। किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान ना दें। गलत अफवाहों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मौके पर प्रशासन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी एवं पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण यादव एई सुनील कुमार मुस्लिम युवा मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष एमडी अफताब आलम,एमडी जहांगीर,एमडी असलम,एमडी तनवीर एमडी शौकत अली, मंटू भगत, संतोष भगत, अमित भगत, कन्हाई भगत,विजय भगत,भुटान भगत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने किया सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क का निरीक्षण

0

कहा समय-समय पर पार्क को करते रहे अपडेट

बरसात के मौसम को देखते हुए सफाई के रखे विशेष ध्यान

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिद्धो कान्हू पार्क को और बेहतर तरीके से विकसित करने का निर्देश नगर परिषद के प्रशासक को दिया। उन्होंने कहा कि पार्क में आने वाले लोगों का ध्यान रखते हुए समय-समय पर उसे अपडेट करते रहे ताकि लोगों को पार्क में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विशेषकर बच्चों के मनोरंजन के साधनों का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने बच्चे को लिए लगाए गए साधनों को भी दूरूस्त रखने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए पार्क के साफ-सफाई का विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम है, जिस कारण पार्क की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। उपायुक्त ने पार्क के निरीक्षण के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए साधनों के अलावा लोगों के बैठने के स्थान आदि का भी अवलोकन किया।
मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, नगर परिषद, प्रशासक कौशलेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

जर्जर भवन में ही पठन-पाठन को मजबूर है विद्यालय में नामांकित 40 बच्चे बच्चियां

0

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।

अमडा़पाडा़। अंचल क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय छोटा कस्कुटा का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। विद्यालय में नामांकित 40 छात्र- छात्राएं इसी जर्जर भवन में पठन-पाठन को मजबूर है। बताते चलें कि विद्यालय की एक कमरे कि छत पूरी तरह छत वीहिन है और दूसरा कमरा का छत से पानी का रिसाव होते रहता है और परत दर परत सीमेंट छूटकर गिर रही है। गनीमत यह है कि अभी तक कोई छात्र -छात्रा घायल नहीं हुआ है। लेकिन भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना होने से कोई इनकार नहीं किया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्रनाथ भगत ने बताया कि इस संबंध में विभाग को कई बार लिखित एवं मौखिक‌ साथ ही विभाग द्वारा मांगे गए ऑनलाइन विद्यालय रिपोर्ट में भी इसकी जानकारी दी गई है।लेकिन विभाग के तरफ से विद्यालय भवन निर्माण के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गौरतलब है कि पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमडा़पाडा श्री श्रीकांत ठाकुर ने मैखिक बताया था कि तत्काल बच्चे का पठन-पाठन विद्यालय के किसी अन्य जगहों पर कराई जाए।परंतु विद्यालय के नजदीकी किसी भी टोला या फिर ग्राम में ऐसा जगह नहीं है। इसलिए मजबूरन बच्चों को विद्यालय के उसी जर्जर कमरे में पठन -पठान कराया जाता है।एक तरफ राज्य सरकार छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेज रही है।लेकिन दूसरी तरफ आज भी राज्य के छात्र-छात्राएं जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर है और वह भी एक ही शिक्षक के सहारे।।

जिला कृषि पदाधिकारी ने संभावित सुखाड़ से निपटने हेतु बैठक की

0

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। रविवार को पाकुड़ जिला में संभावित सुखाड़ के मद्देनजर जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रगतिशील किसान एवं किसान मित्रों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में जिला में परती भूमि का चिन्हितिकरन, निचले जमीन, मध्यम जमीन, ऊपरी जमीन चिन्हितिकरण एवं वैकल्पिक खेती हेतु मक्का, तिल, कुल्थी, सरगुजा, सुथनी, उरद, बरबट्टी इत्यादि फसल लगाने हेतु जिला कृषि पदाधिकारी ने सुझाव दिया एवं बीज की आवश्यकता तथा सुखाड़ से निपटने हेतु तैयारी की कार्य योजना बनाई गई।

अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के रोकथाम के लिए दिवस का किया गया आयोजन

0

जागता झारखंड संवाददाता।

पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया अंतर्गत खजूरडंगाल पंचायत के बिशनपुर गांव में रविवार को लोक कल्याण सेवा केंद्र देवी नगर द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रोकथाम दिवस का आयोजन गांव के बच्चे , युवक-युवतियों, ग्रामीणों के साथ जागरूकता कार्यक्रम व दिवस मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य है की तस्करी के हर पीड़ित तक पहुंचें, किसी को पीछे न छोड़ें”!वैश्विक संकट, संघर्ष और जलवायु आपातकाल तस्करी के खतरों को बढ़ा रहे हैं। विस्थापन और सामाजिक-आर्थिक असमानताएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित कर रही हैं, जिससे वे तस्करों द्वारा शोषण का शिकार हो रहे हैं।मानव तस्करी,बाल तस्करी परिवार और समाज हानि ही पहुंचाता है आर्थात दलाल व अन्य व्यक्ति के द्वारा बच्चे एवं बच्चे के माता-पिता को आर्थिक एवं काम का लोभ देकर उससे बाहर ले जाते हैं और उनके साथ शारीरिक शोषण एवं मानसिक शोषण करते हैं बाल व मानव तस्करी हमारे समाज के लिए एक अभिशाप है उसकी मुक्ति हेतु हम परिवार वाले संतर्क एवं जागरूक रहना होगा तभी हमारा समाज मानव एवं बाल तस्करी मुक्त बनेगा एवं इसके जागरूक के लिए सरकार के द्वारा संचालित हेल्पलाइन क्रमशः पुलिस 100, चाइल्डलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना देकर बच्चे को मदद करने व फर्ज निभाने पर बात कही गई!इस कार्यक्रम में संस्था के राजीव रंजन, अनिल कुमार, सुचित्रा मुर्मू, एवं साथ में ग्रामीण उपस्थित थे।

झामुमो नगर इकाई की बैठक संपन्न

0

राजकुमार भगत जागता झारखंड संवाददाता।

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी की एक बैठक 29 जुलाई शनिवार को देर शाम नगर के ईदगाह मैदान बागान पाड़ा में नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह की अध्यक्षता में की गई । जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो की सदस्यता अभियान के साथ-साथ मोहल्ले वासियों से जुड़ी हुई जन समस्या को लेकर चर्चा की गई । नगर में पानी, बिजली,सड़क को लेकर चर्चा की गई । मुकेश सिंह ने कहां की जल्द ही पदाधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। मौके पर नूर आलम रियाज अंसारी कमल राऊत फूल मोहम्मद जूनियर रियाज मुन्ना दा जमशेद दा मोहम्मद महमूद आलम मोहम्मद सबी उद्दीन मोहम्मद रमजान एजाबुल अंसारी मोहम्मद फिरोज अंसारी मोहम्मद गुलाम अहमद सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रांची में, पाकुड़ के कार्यकर्ता हुए सम्मलित

0

राजकुमार भगत जागता झारखंड संवाददाता।

पाकुड़।जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के अध्यक्षता में सीएमपीडीआई सभागार रांची में आयोजित किया गया।अधिवेशन में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल,राष्ट्रीय महासचिव एवं सम्पर्क प्रमुख कृष्ण मुरारी प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह मौजूद थे। दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत वर्ष के सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री,महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय परिषद के सभी सदस्यों ने भाग लिया। पाकुड़ जिला से जनसंख्या समाधान फाऊण्डेशन के जिलाध्यक्ष हिसाबी राय,युवा विंग के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी नगर अध्यक्ष सुशील साहा ने पाकुड़ का प्रतिनिधित्व किया। अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर तथा भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत देश भर से आए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपने वर्ष भर के वृतांत को प्रस्तुत किया।अधिवेशन में 28 व 29 अक्टूबर को जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर दिल्ली कूच करने का आवाहन किया गया।देश में बढ़ रही जनसंख्या असंतुलन पर संपूर्ण सदन ने चिंता व्यक्त किया।देशभर में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने हेतु हस्ताक्षरित करवाए गए ।पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपने के लिए भारी संख्या में जेएसएफ कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करेंगे। इस अधिवेशन को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य एवं फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक श्री इंद्रेश कुमार जी ने वर्चुअल संबोधन कर अपना मार्गदर्शन दिया
। कम समय में सभी के लिए इस अधिवेशन में एक उच्च स्तरीय व्यवस्था करवा कर सुचिता सिंह में काबिलियत तारीफ काम किया
सम्मेलन धर्मेंद्र धामा,अंकित शर्मा,हरेंद्र बोरा बंदना त्यागी सम्राट चक्रवर्ती डॉ• अंजू पाण्डेय रंजना सिंह मोमी डे तिलेश्वर राम राजेंद्र गुर्जर नीलमा मंदूरा नेपाल सिंह गब्बर सिंह चौहान बाबूलाल मीणा नरेंद्र त्यागी योगेंद्र अरोड़ा अंकुश गुप्ता सहित संपूर्ण भारतवर्ष के जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के योद्धा गण मौजूद थे।

के०के०एम०कॉलेज पाकुड़ परीक्षा केंद्र में पारा शिक्षक आकलन परीक्षा 2022 ,कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण से सम्पन्न

0

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। परीक्षा केंद्र के०के०एम०कॉलेज पाकुड़ के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ०शिवप्रसाद लोहरा ने जिला प्रशासन पाकुड़,वीक्षकों,परीक्षार्थियों,एवं परीक्षा कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किये।

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा जेल

0

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना मुफस्सिल थाना अंतर्गत इस्लामपुर गांव की है जहां अनिसुर नामक एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर गर्भपात कराया है। अभियुक्त के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कर कर अभियुक्त को मुफस्सिल थाना कांड संख्या 162/2023. दिनांक 30.7. 2023 धारा 376/313 भा .द. वि. एवं 6 पोक्सो एक्ट अधिनियम 2012 के प्राथमिकी अभियुक्त इस्माइल शेख उम्र करीब 28 वर्ष पिता अनिसुर रहमान ग्राम इस्लामपुर थाना- पाकुड़ मुफस्सिल जिला -पाकुड़ को नाबालिग लड़की के यौन शोषण कर गर्भापात कराने के मामले को लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

महेशपुर विधानसभा को मिला 12 ग्रामीण‎ सड़क मरम्मति कार्य‎ की स्वीकृति-प्रो.स्टीफन मरांडी

0

जागता झारखंड संवाददाता।

पाकुडिया (पाकुड़) महेशपुर विधान सभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक प्रो.स्टीफन मराडी ने कहा की विधानसभा वासियों की चिरप्रतिक्षित मांग अब पुरी होने वाली है। झारखंड सरकार ने विधानसभा वासियों की मांग एवं मेरे प्रयास पर मोहर लगाते हुए में पाकुडिया प्रखंड के सात जर्जर ग्रामीण‎ सड़को की विशेष मरम्मति कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति‎ प्रदान कर दी है।पाकुडिया प्रखंड के अंगरगडिया से मधुपुर,डुमरसोल से सितपुर,आरईओ सड़क से दुग्गी बरमसिया,आरईओ सड़क से गायपाथर,सागबेड़िया से छोटा उदलपहाड़ी,राजपोखर से लखिपोखर सहित अन्य ग्रामीण सड़क है। राज्य सरकार के निर्देश‎ पर इस जर्जर सड़क की कायाकल्प करने की प्रक्रिया‎ जल्द शुरू होगी। विधायक मरांडी ने कहा की इन सड़कों‎ का निर्माण हो जाने से प्रखंडों के दर्जनों गाँव‎ एक दुसरे से जुड़ जायें‎गें और सैकड़ों‎ लोगों को प्रखंड मुख्यालय आना-जाना सुगम हो जायेगा‎। विधायक‎ ने कहा की इसके बाद विधान‎सभा का कई और महत्वपूर्ण सड़क एवं बड़े‎-बड़े पुल के लिए मैंने‎ सरकार एवं‎ सचिव पथ निर्माण विभाग को चीट्ठी लिखा है। उम्मीद‎ है की इन सब योजनाओं‎ को भी जल्द ही सरकार द्वारा‎ स्वीकृति‎ मिल जायेगी। क्षेत्र की विकास का पहचान अच्छी सड़कों‎ एवं पुल पुलियों से होती है। जोकि महेशपुर विधानसभा में‎ धीरे-धीरे नजर आने लगी है। और अभी झारखंड में‎ हेमंत सोरेन की सरकार भी बेहतरीन कार्य‎ कर रही है। इधर इन सड़कों‎ का प्रशासनिक स्वीकृति‎ प्रदान किये जाने से ग्रामीण भी काफी खुश‎ नजर आ रहे ग्रामीणों ने विधायक‎ के प्रति आभार व्यक्त किया।