सौरभ भगत जगत झारखंड संवाददाता।
अमड़ापाड़ा (पाकुड़ ) काण्ड का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक- 27.08.2023 को 12:00 बजे दिन में अमड़ापाड़ा रसिक टोला में वादी अंजन भगत के घर में अज्ञात व्यक्ति आए तथा उनकी बेटी रिशु को पार्सल के नाम पर दरवाजा खुलवाये, उसकी बेटी के मुँह पर रुमाल सटा कर बेहोश करते हुए उनके घर के अन्दर रखे अटची जिसमें डेढ़ लाख रुपये नगद एव सोने- चाँदी का आभूषण रखा हुआ था, चोरी कर ले गए। उस समय घर में वादी की पुत्री ही थी। उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में बॉक्स पलंग के अन्दर रखे अटैची को लेकर फरार हो गए इस संबंध में अमड़ापाड़ा थाना काण्ड सं0- 45/2023 दिनांक 28.08.2023 धारा 380/452 भा0द0वि० दर्ज किया गया।
अनुसंधान के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय, पाकुड के निर्देशानुसार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महेशपुर के आदेश के आलोक में छापामारी दल का गठन किया एवं गुप्त सूचना के आधार पर काण्ड में शामिल मुख्य अभियुक्त कुनाल वत्स को गिरफ्तार किया गया एवं उसने घटना में संलिप्ता स्वीकार की तथा घटना का उदभेदन किया गया। उसके बाद स्वीकारोक्ति बयान में अपने सहयोगी का नाम बताए।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम-
- कुणाल वत्स, गोड्डा
- धुर्व कुमार यादव, गोड्डा
- शुभम तिवारी उर्फ अकित तिवारी, गोड्डा
- जयनन्दन प्रसाद सोनी, गोड्डा (सोनार)
- राजेश कुमार, खगड़िया (सोनार)
बरामद सामान का विवरण- - डायमंड का छोटा छोटा टुकड़ा वजन लगभग 1.49gm.
- गले का एक हार (सोना) वजन 37 gm.
- एक सोना का चेन वजन लगभग 21.40gm.
- एक जोड़ा सोना का ईयर रिंग वजन 2.86gm.
- सोना के जेवर का छोटा छोटा टुकड़ा वजन 29 gm.
- चाँदी का सील (ब्रिक) वजन 1kg 50gm
- चाँदी का बुँदी वजन 1kg 980gm
- एक मैकबुक
- एक आई फोन
- ओपो कम्पनी का दो मोबाईल
- हिरो एच०एफ० डिलक्स मोटरसाईकिल नं0- DN09M- 3148
- नगद तेरह हजार (13000/- रु०)
कुल- डायमण्ड = 1.49gm
सोना = 90.26 gm
चाँदी = 3 kg 40gm