मूसलधार बारिश से नदियों में आई बाढ़,खेत जलमग्न।

0

किसानों के चेहरों पर आई मुस्कान

राहुल दास जागता झारखंड सवांददाता

हिरणपुर,(पाकुड़):- सोमवार प्रातः5 बजे से निरन्तर हो रहे मूसलधार बारिश से प्रखंड क्षेत्रों के कई नदी-नालों में बाढ़ आ गई।वहीं खेतो में पानी लबालब भर गया। इस बारिश से कृषकों के लिए ईश्वर का वरदान साबित हुआ,जो धान रोपाई की तैयारी में जुट गए। सुबह 5 बजे से ही जमकर मूसलधार बारिश शुरू हो गई थी। जो दिन के 12 बजे तक अनवरत जारी रहा। जिससे डांगापाड़ा,रानीपुर निकट स्थित परगला नदी में बाढ़ आ गया,ग्रामीणों के अनुसार करीब 10 वर्षो के बाद नदी में बाढ़ आई। उधर तोड़ाई नदी में भी काफी पानी बहने लगी। जबकि नदी सूखी पड़ी हुई थी। उधर खेतो में भी पानी लबालब भर गया। जिससे कृषकों के चेहरे पर खुशी दिखने लगी। बीते वर्ष सुखाड़ की मार झेल रहे कृषकों ने काफी आशा के साथ इस वर्ष खेतो में धान का बीज डाला था,पर तेज धूप व बारिश न होने से बिचड़ा जलने लगा था। इसको लेकर कृषकों में निराशा छा गया था,कि इस वर्ष भी खेती नही हो पायेगा। पर सोमवार को इंद्रदेव की कृपा कृषकों के लिए वरदान साबित हुई। जो भरी बारिश में ही खेतो की ओर दौड़ पड़े।डांगापाड़ा पंचयात के कृषक मित्र सिलवान सोरेन , मरांग टुडू , बाबूराम मुर्मू , अजित गोराई,हारू गोरायँ आदि ने बताया कि इस बारिश से हमे फायदा मिली। बिचड़ा अभी छोटा है। चार -पांच दिनों के अंदर धान रोपाई कार्य प्रारम्भ कर देंगे। इस प्रकार की मानसून रहने पर हमें खेती के लिए काफी राहत मिलेगी। बीते वर्ष बारिश की कमी के कारण खेती नही कर पाए थे,पर इस वर्ष आशा जगी है,कि धान की खेती अच्छी होगी। बहरहाल बारिश पर निर्भर कृषकों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है।वहीं नदी नाले भर जाने से अब सिंचाई के लिए भी परेशानी नही होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here