दो दिनों से हो रही वर्षा से किसानों में जगी उम्मीद,धान रोपनी शुरू

0

सौरभ भगत जागता झारखंड
अमडा़पाडा़-प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों में दो दोनों से हों रही रुक-रुक कर बारिश से किसानों में थोड़ी उम्मीद जगी है। हालांकि हों रहें इस बारिश से किसानों को केवल खेतों में लगे धान के बिचड़े के बच जाने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि लंबे समय के बाद मौसम के बदलने से किसानों को फिर से अच्छी खेती अंतिम समय में होने की भरपूर उम्मीदें हैं। किसान पिछले दो दिनों से अपने-अपने खेतों को तैयार करने में जुटे हुए हैं। किसान अपने पूरे संपन्न परिवार के साथ वर्षा नहीं होने से मशीन से पटवन कर खेत‌ में जाकर धान रोपनी का काम शुरू कर दिया था। वहीं अधिकांश क्षेत्र के किसान अच्छी बारिश का अब तक इंतजार कर रहे थे।वहीं कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किसानों को खेती करने के लिए इस वर्ष भी प्रयाप्त बारिश अब तक नहीं हुई है। जिस कारण विभाग की ओर से रखे गए धान की खेती का लक्ष्य भी कोसों दूर है।वहीं किसानों को धान की खेती को छोड़ वैकल्पिक खेती अर्थात मोटा अनाज की खेती को लेकर प्रेरित किया गया हैं। जिसमें किसानों के बीच अभी जागरूकता की काफी कमी होने के कारण मोटा अनाज की खेती की लक्ष्य के अनुरूप काफी कम शुरू हुई हैं।
लक्ष्य के अनुसार तैयार हुए बिछड़े की स्थिति कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रखंड को कुल लगभग 3000 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती करने का लक्ष्य दिया गया था।परंतु कम बारिश होने के कारण अभी तक 10 परसेंट खेतों में ही रोपनी हुई है।
क्या कहते हैं प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक लॉरेंस मालतो
कम बारिश के वजह से किसानों की खेती प्रभावित तो हो रही है। किसानों पर आर्थिक बोझ ना पड़े इसके लिए किसानों को कम बारिश में होने वाले मोटे अनाज की खेती किए जाने को लेकर जागरूक किया जा रहा है।और किसानों का भी झुकाव मोटे अनाज की खेती की और हो रहा है।
क्या कहते हैं किसान
साहेब मुर्मू:-बारिश होने से किसानों मैं उम्मीद जगी है।किसान पटवन कर धान रोपनी का कार्य कर रहे थे। यदि इसके बाद भी बारिश नहीं होती है तो किसानों पर आर्थिक बोझ का बढ़ना तय होगा।
धेना हांसदा:-पानी के अभाव में बहुत कम खेती हुई है।अगले दो दिनों की बारिश से कुछ खेतों में धान की रोपनी हो रही है। कुछ खेतों में पानी कम होने की स्थिति में पोखरा कुंवा जलमीनार आदि से पटवन कर्वी धान रोपने का काम कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here