मंईयां सम्मान पेंशन योजना का पोर्टल नही खुलने से महिलाएं परेशान

0

मंईयां सम्मान योजना का तीन दिन बीतने के बाद भी सरवर काम नहीं करने से ऑपरेटर भी हैं परेशान

काम छोड़कर लगातार पंचायत भवनों की चक्कर काट रही महिलाएं: जिप सदस्य रामसेवक दांगी

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो

पत्थलगड़ा/चतरा : प्रखंड क्षेत्र सहित जिले में झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना का ऑनलाइन पंजीयन 3 अगस्त से शुरू किया गया था लेकिन तीन दिन बीतने के बावजूद सर्वर डाउन रहने के कारण ऑनलाइन नहीं होने को लेकर महिलाएं काफी परेशान हैं। झारखंड सरकार के योजना मंईयां सम्मान पेंशन योजना के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायत भवन एवं अन्य स्थानों में शिविर लगाया जा रहा है लेकिन योजना का ऑनलाइन पोर्टल नही खुलने के वजह से ऑपरेटर भी परेशान हैं। वहीं फार्म भरने और ऑनलाइन करवाने को लेकर महिलाएं सारा कामकाज छोड़कर पंचायत भवनों का चक्कर काटते नजर आ रहीं हैं। काफी संख्या में महिलाएं पंचायत भवनों में दिनभर बैठने के बावजूद योजना का लाभ लिए बिना ही घर लौट जा रहे हैं। महिलाओ ने बताया की यह योजना के शुरू होने से हमलोगों में एक आशा और उम्मीद जगी थी की अब कुछ बेहतर होगा। वहीं ऑनलाइन फार्म सबमिट नही होने से निराश महिलाओं ने इस योजना को परेशान करना बताया है। सभी ने कहा खेती के समय में काम छोड़कर शिविर पहुंचते हैं लेकिन काम कराए बिना लौटना पड़ रहा है। सभी ने सरकार से सिस्टम में सुधार करने का मांग किया है। बता दें कि गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सरकार ने नई योजना शुरूआत की है। इस मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 21 से 50 वर्ष के महिलाओं को बैंक खाते में सरकार हर महीने 1000 रुपये भेजेगी।
पत्थलगड़ा जिला परिषद सदस्य रामसेवक दांगी ने बताया कि झारखंड सरकार की महिलाओं के प्रति बहुत अच्छी कल्याणकारी योजना है, लेकिन आज 3 दिन हो गया किंतु ऑनलाइन नहीं हो पा रही है। जिसके चलते सभी महिलाएं काफी परेशान हैं। सभी धान रोपनी के समय में अपनी आवेदन को लेकर ऑनलाइन कराने के लिए पंचायत भवनों की लगातार चक्कर काट रही है। अगर यही हालत रहा तो योजना से लोगों का विश्वास उठ जाएगा। इस पर सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि सभी माताओं-बहनों का आवेदन ऑनलाइन हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here