झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का मुख्यमंत्री आवास का घेराव 23 को रांची में।

0

जागता झारखंड ब्यूरो साहिबगंज:- साहिबगंज।झारखाड राज्य आँगनवाडी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोचो की बैठक जिला अध्यक्ष सवाना आजमी के अध्यक्षता में गुरुवार को प्रखंड परिसर में हुई।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि सेविका सहायिका के मानदेय में बढ़ोतरी,सेवा निवृति के बाद पूर्ण पेंशन,नियमावली में सुधार,सेवा निवृति की उम्र सीमा 65 वर्ष करने,ईपीएफ योजना में शामिल करने,महिला पर्यवेक्षिका में प्रोनति करने, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने,सरकारी विद्यालयों के समान आँगनवाडी केन्द्रों में पोषण देने ,महंगाई,चिकित्सा भत्ता, यात्रा भत्ता आदि मांगो को लेकर आगामी 23 सितम्बर को झारखण्ड राज्य की तमाम सेविका
साहियका रांची मोहराबादी मैदान पहुँचकर रैली के रूप में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए प्रस्थान करेगी।बैठक में सुमन कुमारी,शबनम खातुन,सवाना आजमी,रेखा देवी,अनिता देवी,सोनी खातून,गीता देवी,रचना देवी,जीतू शर्मा,नीलम ठाकुर,नीलम देवी,पुष्पा देवी,अर्चना देवी,कल्पना देवी सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here