कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

0
कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद: महेंद्र


*जागता झारखंड ब्यूरो, साहिबगंज।*
साहिबगंज ।नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में सोमवार को चौकबाजार महाजन पट्टी सत्यनारायण मंदिर के पास कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड नम्बर 8 के कमिटी विस्तार किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रुप में कांग्रेस के प्रदेश सचिव अनिल ओझा शामिल हुए। कमिटी के विस्तार के उपरांत अनिल ओझा ने विस्तार से झारखंड सरकार के द्वारा जनउपयोगी योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम में शामिल लोगों को दिए।वही सभी को निर्देश दिए की सरकार की योजनाओं का लाभ लेते हुए समाज के अन्य सभी लोगों को सभी योजनाओं की जानकारी दीजीए एवं लाभ दिलवाइए यही कांग्रेस पार्टी की मकसद है। साथ हीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पासवान ने उपस्थित लोगों से कहा हमारा मकसद है की दलित, पिछड़ा, वंचित समाज के सभी लोगों को कांग्रेस से जोड़ना है साथ हीं कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस के प्रदेश सचिव पूनम किरण चौरसिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक संतोष स्वर्णकार, नगर कांग्रेस सचिव, मो अंसारूल अंसारी, ललन ठाकुर, राजेश चौधरी, मुन्ना केशरी, राजू साह, चिंटू कुमार, मुरारी ठाकुर, प्रभु प्रसाद राय, रमाकांत राम, प्रदीप तांती, नंदू कुमार, उदय मंडल, चकरी मंडल, नवीन सिंह, विकाश कुमार, शंभु रमानी, रितेश राम के अलावे द्रजानो लोग उपस्थित थें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here