प्रखंड अध्यक्ष ने चलाया पौधारोपण अभियान।

0

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: गिरिडीह जिला अंतर्गत तिसरी प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीये मानवाधिकार फॉउंडेशन के तिसरी प्रखंड अध्यक्ष मो० खुर्शीद आलम की अध्यक्षता में पौधा रोपण का कार्य किया गया। जैसा की आप सब जानते हैँ आज के इस आधुनिक युग में लगातार वातावरण की असुद्धता बढ़ती जा रही है मानवजाति अपने आवश्यकता और रोजमर्रा की भरपाई हेतु कल कारखाने और वाहनों का भरपूर उयोग कर रहे हैँ और सुविधाओं के लिए उपयोग करना भी अति अनिवार्य हो गया है। वहीं लोग अपने स्वार्थ या आवश्यकताओं के लिए लगातार पेड़ों की कटाई भी कर रहे हैँ जिससे वातावरण की शुद्धता समाप्त होती जा रही हैं। इन्हीं सब बिन्दुओं को देखते हुए झारखण्ड प्रदेश प्रभारी श्री मनोज कुमार दास द्वारा उपस्थित लोगों और पदाधिकारियों को यह संदेश तथा निर्देश दिया गया है की हर व्यक्ति पौधा लगाएं। वातावरण को बचाना भी अति आवश्यक है वातावरण से शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगा तभी मानवजाती इस धरा पर जीविन रह पाएंगे इस प्रकार पौधा लगाना भी एक प्रकार से मानवजाती को बचाने का कार्य है इसीलिए आप सभी पौधा ज़रूर लगाएं।मौके पर प्रखंड सचिव अनिल कुमार, प्रखंड सलाहकार मो० कमरुद्दीन, प्रखंड कोषाध्यक्ष मो० एहसान उपस्थित रह कर पौधा लगाने में सहयोग किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here