भाजपा की ओर से निकाली जाएगी परिवर्तन यात्रा

0
भाजपा की ओर से निकाली जाएगी परिवर्तन यात्रा।


*जागता झारखंड ब्यूरो, साहिबगंज।*

साहिबगंज । जिला परिषद बैंकट हॉल साहिबगंज में शुक्रवार को परिवर्तन यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई।बैठक में आगामी 20 सितंबर 2024 को देश के गृह मंत्री अमित शाह एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आगमी होने वाले परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे।इस कार्यक्रम का शुभारंभ भोगनाडी से सिद्धू कान्हु जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया जाएगा।यह परिवर्तन यात्रा भोगनाडीह के माल्यार्पण के बाद बोरियों में विशाल जनसभा को गृह मंत्री अमित शाह एवं बाबूलाल मरांडी संबोधित करेंगे। साहिबगंज जिले में परिवर्तन यात्रा की रथ सभी प्रखंडों से गुजरते हुए जनसभा एवं रथ सभा का कार्यक्रम तय हुआ है।इसी कार्यक्रम के निमित्त जिला स्तरीय बैठक कर परिवर्तन यात्रा के रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में प्रभारी राजमहल विधायक अनंत ओझा, बोरियो विधानसभा के पूर्व विधायक ताला मराण्डी , राष्ट्रीय किसान मोर्चा के मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ,राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के मंत्री कृष्णा महतो , प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमल किशोर भगत , प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश तिवारी , प्रदेश समिति सदस्य धर्मेंद्र ठाकुर , प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामदरश यादव , पूर्व जिला अध्यक्ष पंचू सिंह , साहिबगंज नगर पार्षद के अध्यक्ष श्रीनिवास यादव ,जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी , जिला उपाध्यक्ष रामानंद शाह , जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान शर्मा , जिला उपाध्यक्ष सलखुश सोरेन , जिला उपाध्यक्ष राजेश मंडल , जिला उपाध्यक्ष ललित पासवान , जिला उपाध्यक्ष उत्पल दत्त ,जिला मंत्री चांदनी देवी , जिला मंत्री श्यामल दत्ता , सुरज चौधरी , सभी मंडल के मंडल अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here