नगर निगम में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

0

संवादाता पवन कटारा

आगरा । नगर निगम में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डालने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए रखे गए कर्मचारियों ने निगम में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि कंपनी द्वारा छह माह से कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया है। लंबे समय से कंपनी संचालक कर्मचारियों को गुमराह कर रहा है।
नगर निगम ने गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डालने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए एचएमएस कंपनी को ठेका दिया है। कंपनी ने करीब 300 कर्मचारियों को हायर किया। कर्मचारी वार्डों में जाकर लोगों को नुक्कड़ नाटक और घर-घर जाकर गीला और सूखा कूड़ा अलग डालने के लिए बताते थे। पिछले छह माह से वे ये काम कर रहे है। मगर, कंपनी की ओर से उन्हें अभी तक वेतन नहीं दिया गया। बुधवार को करीब 50 कर्मचारी नगर निगम पहुंचे। नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर एकत्रित हो गए। वेतन न मिलने पर नारेबाजी करने लगे। निगम में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कर्मचारियों ने अपनी पीड़ा बताई। उनका कहना था कि छह माह से वेतन के लिए चक्कर काट रहे हैं। कंपनी की ओर से हर बार समय दे दिया जाता है, लेकिन वेतन नहीं मिलता। कर्मचारियों ने बताया कि उप नगर आयुक्त से मुलाकात की थी। उन्होंने कहाकि कंपनी के बिलों का भुगतान कर दिया गया है। कंपनी की ओर से भुगतान किया जाएगा। पुलिस ने कंपनी के ओनर से बात कर जल्द मामले का निस्तारण कराने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here