राजकुमार भगत जागता झारखंड संवाददाता।
पाकुड़। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष-सह-पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो 10 जुलाई पाकुड़ आएंगे। इसे लेकर पाकुड़ आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम के नेतृत्व में जिला, प्रखंड और पंचायत कमिटी की एक बैठक गांधी चौक स्थित आजसू कार्यालय में किया गया । आजसू जिलाध्यक्ष श्री आलम ने सभी पंचायत अध्यक्षों को निर्देश दिया कि सभी पंचायतों से कार्यकर्ताओं को लाना अतिआवश्यक है।प्रखंड के हजारों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल ई रिक्शा और चार चक्का में राजमहल लोकसभा स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे। जिसको लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है।उन्होंने कहा कि पाकुड़ में कार्यक्रता सम्मेलन राजमहल लोकसभा स्तरीय एवं विधानसभा स्तर पर का आयोजन हो रहा है। जन पंचायत के जरिए पार्टी जनता के बीच जाएगी और राज्य से जुड़े ज्वलंत विषयों पर जनसंवाद करेगी। साथ ही मौजूदा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाने का काम करेंगे। मौके पर जिला प्रधान सचिव मिथिलेश ठाकुर प्रखंड अध्यक्ष रफीक अहमद, जिला मीडिया प्रभारी अहमदुल्लाह शेक सदी, सदाकश अली, सफीकुल, राजा, साहेब, अल्फाज, मोहमिन एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![](https://jagtajharkhand.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230708-WA0252-1024x768.jpg 1024w, https://jagtajharkhand.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230708-WA0252-300x225.jpg 300w, https://jagtajharkhand.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230708-WA0252-768x576.jpg 768w, https://jagtajharkhand.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230708-WA0252.jpg 1280w)