जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
भंडरा प्रखंड के अकाशी गांव में सोमवार को मोहर्रम मेला बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया मेले में मुख्य रूप से भंडरा प्रखंड के बीडीओ सीओ थाना प्रभारी कैरो अंजुमन के सदर व सेक्रेटरी के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए वहीं पर अंजुमन इस्लामिया प्रखंड कमेटी भंडरा के सदर जनाब आफताब आलम का भी मेले में तशरीफ़ आवरी हुई साथ ही साथ सभी अतिथियों ने अपनी-अपनी बातें समाज हित में रखें जिसमें मेले में आकाशी,बंडा,टंगरा टोली,गुडी समेत अन्य गांव के लोग भी उपस्थित हुए और प्रशासन और प्रखंड कमेटी के सदर के द्वारा निर्धारित समय पर मेले का समापन किया गया।शांति व्यवस्था के साथ मेला समापन करने पर प्रखंड सदर आफताब आलम ने सभी अखाड़े एवं मेले मे उपस्थित सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए आभार प्रकट किया मेले का सफल आयोजन करने मे मुख्य रूप से मुबारक अंसारी, मंजूर अंसारी, सफरुला अंसारी ,हैदर मिरदाहा, इनामुल मिरदाहा ,नाजीर मिरदाहा ,गौहर मिरदाहा, इसाक अंसारी, जियाउल अंसारी ,इनुस अंसारी, नयुम अंसारी के अलावा आए सभी लोगों का अहम भूमिका रहा।








