Search
Close this search box.

पाकुड़िया थाना प्रभारी ने प्रखंड के सभी मंदिर कमेटी के साथ बैठक कर कई दिशानिर्देश दिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता राज कुमार पाकुड़िया (पाकुड़) इन दिनों मंदिरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजर सोमवार को  पाकुड़िया थाना कार्यालय में प्रखंड स्तरीय सभी मंदिर कमेटी की बैठक थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में थाना प्रभारी ने सभीमंदिर कमेटी को निर्देश देते हुए बताया कि प्रखंड के धार्मिक स्थलों में आय दिन हो रही चोरी की घटना को रोकने एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर जिले के वरीय पुलिस अधिकारी से मिले निर्देशों का अनुपालन को लेकर सभी मंदिर कमेटी को कई गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है। गाइड लाइन के अनुसार सभी मंदिर कमेटियों को मंदिर के अंदर अंदर बाहर, मंदिर प्रांगण के चारो ओर एवं  प्रवेश द्वार पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया  ताकि असामाजिक तत्वों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। वहीं सभी समितियों को सतर्क रहने को कहा गया। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति मंदिर के आसपास दिखाई दे या किसी की गतिविधि असामान्य लगे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देने की हिदायत दी गई। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या महत्वपूर्ण सूचना  बिना विलंब किए पाकुड़िया थाना को सूचित करने का निर्देश दिया  ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी   ने कहा कि सार्वजनिक सहयोग से ही अपराध मुक्त समाज की स्थापना की जा सकती है। मंदिर समिति के सदस्यों ने भी पुलिस के इन सुरक्षा सुझावों पर सहमति जताई और जल्द से जल्द सीसीटीवी लगवाने का आश्वासन दिया। बैठक में पाकुड़िया हनुमान मंदिर, राम सीता मंदिर, मोंगलाबांध काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव पार्वती मंदिर सहित अन्य सभी ग्राम के मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सचिव मौजूद थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें