जागता झारखंड बरहरवा संवाददाता : एनएसयूआई प्रतिनिधि मंडल ने पाकुड़ विधानसभा के स्थानीय विधायिका निसात अलम के निजी आवास में सोमवार को मुलाकात कर बरहरवा प्रखंड मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जापुर बंगला को प्लस टू विद्यालय बनाने का मांग पत्र दिया। बताया कि राज्यपाल महोदय के आदेशानुसार अंगीभूत महाविद्यालय में इंटर की नामांकन को स्थगित कर दी गई है। जिससे हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो सकती है। बताया जिस अनुपात में छात्र छात्राएं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं इस क्षेत्र में +2 इंटर विद्यालय नहीं है। मांग किया है बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जापुर बंगला को +2 विद्यालय बनाने की दर्जा दी जाय।वही बताया मिर्जापुर पंचायत, बरारी पंचायत, कालू पंचायत, रूपसपुर पंचायत क्षेत्र के विद्यार्थियों को राधानगर विद्यालय या बरहरवा विद्यालय में इंटर की पढ़ाई के लिए जाना पड़ता है।जो दूरी होने के कारण अभिभावक पर आर्थिक बोझ एवं विद्यार्थियों की यातायात परेशानियां बढ़ती है। एनएसयूआई छात्र नेता सोयेब अख्तर ने बताया कि यह एक ग्रामीण क्षेत्र है एवं इस इलाके में प्लस टू विद्यालय नहीं होने के कारण कई छात्र घर की स्थिति अर्थात आर्थिक स्थिति के कारण आगे की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते हैं। नजदीक में विद्यालय होंने से खासकर लड़कियों के हित में अच्छी होगी। अभिवावक अपनी बच्चियों को सुरक्षित वातावरण में स्कूल की पढाई पूरी कर पाएंगे।मौके पर एनएसयूआई प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष थॉमस रॉबर्ट, एनएसयूआई सदस्य मोहताजुल हक, वसीम अकरम, समीउल्लाह शेख सहित अन्य उपस्थित थे।








