जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघरा (गुमला) : घाघरा प्रखंड मुख्यालय में अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल और थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने संयुक्त रूप से मादक पदार्थ के खरीद बिक्री के विरुद्ध सोमवार को छापेमारी अभियान चलाया। इस क्रम में मुख्यालय के चौक चौराहों सहित आसपास के इलाकों में छानबीन की गई। दुकानों में बिक के लिए रखे गुटका, खैनी मादक पदार्थों को जप्त कर डिस्ट्रॉय किया गया। अंचल अधिकारी आशीष कुमार मंडल ने कहा कि नियम का उल्लंघन करते हुवे गुटका पान मसाले की बिक्री करने पर सीधे तौर पर फाइन के साथ-साथ अगली बार से कार्रवाई करते हुवे प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। दुकानदार गुटका पान मसाला खैनी की बिक्री न करें। पकड़े जाने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ श्री मंडल ने यह भी बताया कि विद्यालय के 100 मीटर के रेडियस में अगर किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ की बिक्री होती है तो बेचने वालों पर कार्रवाई होगी। इस अवसर पर पुलिस बल भी शामिल थे।









