Search
Close this search box.

बरहरवा में “संविधान बचाओ रैली” का भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बरहरवा : साहिबगंज जिला के बरहरवा में “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में किया गया। इस रैली का उद्देश्य देश में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाना और आम जनता को इसके प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत बरहरवा रेलवे स्टेशन प्रांगण से हुई, जहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए बरहरवा प्रखंड कार्यालय तक रैली निकाली। इस रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष एवं साहिबगंज जिला प्रभारी मणि शंकर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी संस्थाएं भाजपा की शाखा के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों में ईडी द्वारा दर्ज किए गए हजारों मामलों में अधिकांश विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया गया है। उन्होंने झारखंड का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे आरोपों में जेल में डाला गया, लेकिन पांच महीने बाद भी कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ एक गंभीर षड्यंत्र है और कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ पूरी ताकत से संघर्ष करेगी। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने अपने संबोधन में भारत के संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह न केवल दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार और कर्तव्य प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि संविधान में वर्णित अधिकारों को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 14 से 32 तक के मौलिक अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि आज इन अधिकारों पर हमला हो रहा है जिसे हर भारतीय को समझना और उसका विरोध करना चाहिए। रैली के अंत में कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने और लोकतंत्र की रक्षा की मांग की गई। मौके पर जिला कांग्रेस कमिटी, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, बीस सूत्री सदस्य और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें