जागता झारखंड ब्यूरो चीफ शहजाद अनवर गुमला : गुमला एसपी हारिस बिन जमां ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बिनोद जाजोदिया हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि पुरानी रंजिश थी पुलिस ने लोयोला नगर सिसई रोड निवासी मुख्य अपराधी अंचल ब्यूम तिर्की और उसके दो सहयोगी डुमरटोली निवासी जुलिमन मिंज और समीर टोप्पो को किया गिरफ्तार किया गया है उन्होंने कहा कि व्यवसायी बिनोद जाजोदिया के यहां पूर्व में चोरी की घटना हुई थी जिसमें मुख्य आरोपी के भाई को जेल भेजा गया था और मुख्य आरोपी अंचल ब्यूम तिर्की को जब यह सूनने में आता था कि तुम्हारे भाई ने चोरी की थी यह बात उसे हमेशा जलिल करने जैसा अनुभव होता था इसलिए रंजिश को लेकर रविवार को सुनियोजित तरीके से बिनोद जाजोदिया की हत्या कर दी गई एसपी हारिस बिन जमां ने बताया कि घटना में प्रयुक्त घातक हथियार एवं अन्य सामान बरामद किया गया है साथ ही बिनोद जाजोदिया की हत्या करने का भी गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष यह बात स्वीकार कर ली है। कल दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा विनोद जाजोदिया पुजाली से हत्या किए जाने की घटना से गुमला में सनसनी फैल गई और परिवार लोगों में मातम छा गया क्योंकि कल ही मृतक के पुत्र गोविंद जाजोदिया का की परीक्षा में पास किया जिससे परिवार में खुशी का माहौल था परंतु चंद घंटे में यह मातम में बदल गया इधर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स व्यापारी वर्ग में इसको लेकर काफी नाराजगी जताई जा रही थी गुमला पुलिस ने सीसीटीवी फोटोस के माध्यम से बहुत ही कम समय में अपराधियों तक अपनी पहुंच बनाते हुए तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया गया अपराधियों ने श्री जाजोदिया का बड़ी ही बेरहमी से कई ताबड़तोड़ भुजली से मार कर सड़क पर ढेर कर दिया अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम देने के समय आसपास के लोग घटना को देखते रहे लेकिन कुछ युवक हिम्मत करके श्री जाजोदिया को सदर अस्पताल लेकर गुमला पहुंचे जहां डॉक्टरों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही भरनो के समीप जाजोदिया की मृत्यु हो गई गुमला पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया पोस्टमार्टम के उपरांत परिवार वालों को सौंप दिया गया गुमला पुलिस द्वारा इस दर्दनाक हत्या का खुलासा करते हुए तीनों अपरोधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

फाइल फोटो मृतक जाजोदिया का








