बड़े ही धूमधाम से की गई मां दुर्गा की प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना..

0

सौरभ भगत

अमडा़पाडा़ प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर गांव के आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र पहाड़िया टोला स्थित वैष्णो देवी मंदिर में बुधवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से किया गया। वहीं स्थानीय पुरोहित सह जजमान विजय पहाड़िया ने कलश स्थापना कर पूरे विधिविधान के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की प्रतिमा का पूजा किया। इस दौरान पुरोहित सह जजमान विजय पहाड़िया ने बताया कि यह पूजा मेरे पूर्वजों से होते आ रहा है।पहले मेरे पिताजी और मां करवाते थे। अब वह लोगों के गुजर जाने के बाद यह पुजा अपने से हम अकेले करते हैं। मेरे पिताजी ओर मां यह पूजा लगभग 2001 से करते आ रहे थे। मेरे पिताजी स्वर्ग कामेश्वर पहाड़िया 2008 में गुजर गए।और मां दुली पहाड़ी 2011 में गुजर गई। यह पूजा पहाड़िया समाज में कि जाती है। विजय पहाड़िया ने बताया कि चैत्र नवरात्र शुरू होते ही मां दुर्गा की प्रतिमा को सुबह शाम आरती करना पूजा करना मेरा ही काम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here