जागता झारखंड ब्यूरो।
पाकुड़। गुरुवार रात को मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा गश्ती एवं चेकिंग के क्रम में मालपहाड़ी रोड स्थित कब्रिस्तान के पास से संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया जिसके बाद वह व्यक्ति मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गया। पुलिस को मोटरसाइकिल के सत्यापन के क्रम में पता चला कि उक्त मोटरसाइकिल हीरो होंडा ग्लैमर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 109/23 धारा 356/382 भादवी मैं चोरी हुई थी! यह वही बाइक है। हालांकि बाइक चोर पुलिस की गिरफ्त से भाग गया परंतु पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया।
![](https://jagtajharkhand.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230609-WA0212-461x1024.jpg 461w, https://jagtajharkhand.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230609-WA0212-135x300.jpg 135w, https://jagtajharkhand.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230609-WA0212.jpg 576w)