Search
Close this search box.

नगर परिषद से बिना अनुमति लिए शहीद बिरसा मुंडा पार्क 2 में ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा कराया जा रहा है बाजार सेड का निर्माण, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने जताई आपत्ति।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला। शहीद बिरसा मुंडा पार्क टू गुमला परिसर में ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा बाजार सेड निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया गया है। जब इसकी जानकारी नगर परिषद गुमला को हुई तो नगर परिषद गुमला के अध्यक्ष शकुंतला देवी उरांव नगर परिषद के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी और नगर परिषद गुमला के कार्यपालक पदाधिकारी ने कार्यस्थल में कार्यों का निरीक्षण किया ।कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गुमला और नगर परिषद के अध्यक्ष शकुंतला उरांव और उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि यह नगर निगम के अंतर्गत की भूमि है और इसमें बाजार सेड का निर्माण अन्य विभाग के द्वारा किया जा रहा है। इसकी सूचना नगर परिषद को नहीं दिया गया, और ना अनुमति ली गई है। जबकि किसी भी विभाग को कार्य करने के लिए नगर विकास विभाग से आदेश लेकर कार्य करना चाहिए। लेकिन ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा बाजार सेड निर्माण का कार्य चालू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार अभी 65 सेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। अभी निर्माण कार्य अधूरा ही हुआ है और इसी बीच में नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव और उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी के द्वारा कार्य स्थल का निरीक्षण किया गया। नगर परिषद गुमला के अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने कहा कि नगर विकास परिषद गुमला के कार्यालय और अन्य भवनों का निर्माण किया जाना है जिसको लेकर स्थल निरीक्षण किया जा रहा है इसके बाद रांची की तर्ज पर गुमला में भी नगर परिषद का कार्यालय बनाने की योजना है। इसी बीच जानकारी मिली कि इसी स्थल के एक हिस्से में बाजार सेड के लिए निर्माण कार्य चालू है जबकि नगर परिषद को इसकी सूचना या जानकारी भी नहीं दिया गया है। यह बिल्कुल ही गलत है। नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि किसी विभाग को कार्य करने के लिए शहर के अंदर नगर विकास विभाग से अनुमति लेनी चाहिए लेकिन बिना नगर विकास विभाग गुमला को सूचना किये बगैर कार्य निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है जो की नगर विकास विभाग के नियमों की अवहेलना है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें