Search
Close this search box.

बसिया : महुआ चुन रही महिला को जंगली हाथी ने कुचला मौके पर ही दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता बसिया (गुमला) : बसिया प्रखंड के महाराजगंज कारालोया क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह बाघ धरा जंगल में महुआ चुनने गई एक 56 वर्षीय महिला बिरसमुनि उराइन को जंगली हाथी ने बेरहमी से कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पीछे से किया हमला, संभलने का नहीं मिला मौका

मिली जानकारी के अनुसार, बिरसमुनि उराइन जंगल में महुआ बीन रही थीं, तभी झुंड से बिछड़ा एक अकेला हाथी अचानक उनके पीछे से आ धमका। महिला जब तक कुछ समझ पाती या भाग पाती, हाथी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और पैरों से कुचल दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। *प्रशासन ने संभाला मोर्चा, तत्काल सहायता राशि प्रदान की* सूचना मिलते ही फॉरेस्टर शेखर सिंह और बसिया थाना प्रभारी कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के परिजनों को तत्काल 25,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। फॉरेस्टर शेखर सिंह ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी होते ही शेष मुआवजा राशि भी जल्द सौंप दी जाएगी। *इलाके में अब भी डटा है हाथी, वन विभाग की अपील* फॉरेस्टर शेखर सिंह के अनुसार”हाथी संभवतः घाघरा की ओर से आया है और फिलहाल महाराजगंज के जंगल में ही मौजूद है। हमारी टीम उसे रिहायशी इलाकों से दूर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों से अपील है कि वे हाथी के करीब न जाएं और उसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें।”

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

  • बसिया थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग की टीम लगातार जंगल की निगरानी कर रही है ताकि जन-माल की और हानि न हो। ग्रामीण अब भी डरे हुए हैं.।
Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें