बाढ़-कटाव से परेशान दियारा वासियों ने पूर्व विधायक से लगाई गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाढ़कटाव से जीवन पर मंडराया संकट, राहतबचाव की मांग

जागता झारखंड संवाददाता साहिबगंज : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के साथ जिले में एक बार फिर बाढ़ का संकट गहराने लगा है। बाढ़ और कटाव से परेशान सदर प्रखंड के कारगिल दियारा के दर्जनों महिला-पुरुष ग्रामीण शनिवार को पूर्व विधायक अनंत ओझा के बाटा रोड स्थित कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बाढ़ और कटाव से उत्पन्न स्थिति की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर और कटाव के कारण दियारा क्षेत्र में लोगों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की।
ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद पूर्व विधायक अनंत ओझा ने उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को राहत दिलाने के लिए अधिकारियों और मुख्यमंत्री से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें