Search
Close this search box.

भागलपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी: सीमांचल के यात्रियों को बड़ी राहत, जानें कब तक चलेगी और क्या है बड़ा बदलाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर बिहार भागलपुर और सीमांचल क्षेत्र के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर है। पूर्व रेलवे ने ट्रेन संख्या 03407/03408 भागलपुर–कटिहार–भागलपुर अनारक्षित विशेष (अनरिज़र्व्ड स्पेशल) ट्रेन के परिचालन अवधि को विस्तार देने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन अपने मौजूदा मार्ग, ठहराव (स्टॉपेज) और समय-सारिणी के अनुसार ही आगामी 22 जून 2026 तक चलाई जाएगी।इसके साथ ही रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक आंशिक बदलाव भी किया है; आगामी 10 जून 2026 से 16 जून 2026 तक यह स्पेशल ट्रेन भागलपुर के बजाय नवगछिया स्टेशन से ही आंशिक रूप से प्रारंभ और समाप्त होगी।गौरतलब है कि यह महत्वपूर्ण रेल सेवा मूल रूप से उस समय शुरू की गई थी, जब भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण कोसी-सीमांचल और अंग क्षेत्र का सीधा सड़क संपर्क बुरी तरह टूट गया था। विक्रमशिला पुल पर आवागमन ठप होने से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छोटे व्यापारियों और किसानों को हो रही भारी दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने इस विशेष ट्रेन की शुरुआत की थी, जिसकी समय-सीमा पूर्व में 4 जून 2026 तक ही निर्धारित थी, जिसे अब जनहित में आगे बढ़ा दिया गया है।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें