मजदूर संघ ने कमिटी विस्तार को लेकर की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड साहिबगंज संवाददाता साहिबगंज। जिला अंतर्गत बोरियो प्रखंड परिसर में बुधवार को झारखंड मजदूर संघ(प्रजातांत्रिक) की बैठक प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में की गई।इस दौरान संगठन मजबूती और पंचायत समिति बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री राज कुमार यादव उपस्थित थे। उन्होंने बताया प्रखण्डधीन कुल 17 पंचायत में से दो में मजदूर संघ का कमिटी बनी है, शेष बचे पंचायत में कमिटी 15 जून तक बनाने की बात बैठक में लोगों के बीच रखा है।वही कहा वर्तमान में जिले में हत्या की वारदात बढ़ी है इससे लोगों में दहशत का माहौल हैं।जिला प्रशासन से मजदूर संघ ने मांग किया है शांति व्यवस्था कायम हो,जिससे भयमुक्त वातावरण में मजदूर से लेकर आमजन व्यवसाय चला सके। इस मौके पर जिलामंत्री मोहम्मद इमाम विश्वास ,फूल कुमारी देवी, मनोज सोरेन, शांति देवी, राम अवतार सिंह, अभिजीत रक्षित, पिनाकी सेन सहित अन्य मौजूद थे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें