Search
Close this search box.

लोहरदगा जिला सांसद प्रतिनिधि साजीद अहमद ने किया पेशरार प्रखण्ड का दौरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पेशरार प्रखण्ड के कांग्रेसी एवं जनता से किया संवाद

जनता के सुख दुख मे कांधे से कांधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी करना है मजबूत

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
सांसद सुखदेव भगत के लोहरदगा जिला सांसद प्रतिनिधी साजीद अहमद आज शनिवार को पेशरार प्रखण्ड का दौरा कर क्षेत्र की जन समस्याओं से अवगत हुए ।उनके साथ जिला निगरानी सदस्य मनोज तिर्की युवा कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम जिलानी थे जिन्हे पेशरार बाजार टाड पहुंचने पर पारंपरिक गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया ।उसके उपरांत ग्रामिणो के साथ बैठक कर जनहित के समस्याओं से अवगत हुए ग्रामीणा ने बताया कि बहुत से पीड़ित परिवारों का बारिश से घर घिर गिर गया है जो आवेदन जमा नहीं कर पाए हैं ।जमीन से संबंधित ऑनलाइन में काफी त्रुटि है । ग्राम कोटसा से विद्युत पोल तार को व्यवस्था के साथ साथ मदनपुर से लावापानी होते हुए बूंद बोडोबार तक पथ निर्माण जो पूर्व में आर्यो विभाग द्वारा कराया जा रहा था संवेदक आधा अधूरा काम छोड़कर चला गया जिस कारण प्रखण्ड मुख्यालय तक आम जनता को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ओन्नेगड़ा पुल निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा कराया जा रहा था वह बंद है जिस कारण ग्रामीण दूसरे रास्ते का उपयोग कर रहे है जो काफी लंबा है । पेशरार जोड़ा अंबा से रोरद चान्दगो होते हुए ओनेगढ़ा तक कालीकरण पथ निर्माण , होन्हे से सैयदापाठ पत्थर कुदवा होते सांगोडीह तक पथ निर्माण कार्य कराये जाने की मांग की ।सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद ने कहा कि आपके लोकप्रिय सांसद सुखदेव जी को आपकी समस्याओं से अवगत कराते हुए प्राथमिकता के आधार पर जनहित के समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा ।
बैठक के उपरांत सांसद प्रतिनिधि प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर प्रखंड स्तरीय जनहित के समस्याओं के समाधान की बात रखी । बैठक में मुख्य रूप से शुनेश्वर भुईया,रणजीत सिंह खेरवार ,जगन्नाथ सिंह ,बुद्धदेव उरांव , करमचंद सिंह, बालेश्वर महली ,बालमोहन सिंह ,नकुल सिंह ,किसमतिया देवी, लीलावती देवी ,जत्री देवी ,संजू कुमारी ,अंजनी कुमारी , समरजीत भगत , कुलेश्वर तुरी , जियाउद्दीन अंसारी ,रामधनी राम , रियाज अंसारी , बिकिनी कुमारी , ननकू उरांव ,अनुज खरवार, जीतू नगेसिया आदि उपस्थित थे ।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें