Search
Close this search box.

बारिश की कहर ने उजाड़ा झलकू मीरदाहा का घर, पन्नी तानकर काट रहे रातें।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद , भंडरा, लोहरदगा : भीठा पंचायत के तेतरपोका गांव में झलकू मीरदाहा का घर लगातार बारिश से ढह गया झलकू मीरदाहा और उनकी पत्नी ने बताया कि पिछले दो वर्षों से आवास को लेकर भीठा पंचायत के मुखिया टेले उरांव और अधिकारी से कई बार अर्जी लगा चुका है कई बार फोटो ग्राफी और कागजात भी लिया गया है परंतु उनका कहना है तस्वीर सिर्फ दिल की संतुष्टि के लिए खींची गई और कागजात यहां से जाते ही रद्दी टोकरी में फेंक दिया जाता है बता दें कि प्रखंड छेत्र में बिचौलिया इतना हावी है कि असहाय लोगों को आवास की जरूरत है उन्हें आवास नहीं मिलता और जिन्हें जरूरत नहीं है ओ अपना शोस पैरवी लगाकर घर ले लेता है झलकू मीरदाहा का कहना है कि इस भरी बरसात में घर गिर गया है एक कोठरी बची है उसमें भी दरारें आ गई है पन्नी तानकर काट रहे है रात इनके अलावा रहने का ठिकाना भी नहीं है वही इस विषय पर पंचायत के मुखिया टेले से दूरभाष पर संपर्क करने का कोशिश किया गया परंतु मोबाइल ऑफ होने से संपर्क नहीं हो पाया वही उप मुखिया सुहैल अमीन ने कहा सूची पर झलकू मीरदाहा का नाम है जल्द ही आवास मुहैया कराया जाएगा।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें