Search
Close this search box.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त -भाजपा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जागता झारखंड दुमका ब्यूरो।हूल दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार द्वारा आदिवासी समाज पर पुलिसिया लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले बरसाकर उनकी आवाज को कुचलने का प्रयास किया गया, जो पूरी तरह से अलोकतांत्रिक, अमानवीय और निंदनीय है। इसी बर्बर कार्रवाई के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला इकाई ने आज जिला अध्यक्ष गौरवकांत के नेतृत्व में टीन बाजार चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि हूल दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के संघर्ष, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। ऐसे ऐतिहासिक दिवस पर आदिवासी समुदाय के लोगों के ऊपर लाठी और आंसू गैस छोड़कर हेमंत सरकार ने यह सिद्ध कर दिया कि वह आदिवासी हितैषी होने का केवल दिखावा करती है, जबकि व्यवहार में उनकी आवाज दबाने में जुटी हुई है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ० अंजुला मुर्मू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासी समाज की अस्मिता, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि हेमंत सरकार की ऐसी जनविरोधी और दमनकारी नीतियों को भाजपा हर स्तर पर उजागर करती रहेगी और लोकतांत्रिक तरीके से उसका पुरजोर विरोध जारी रहेगा।अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश मुर्मू ने कहा कि हूल दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज के ऊपर इस तरह की बर्बरता करके हेमंत सरकार ने साबित कर दिया कि उसे आदिवासियों के इतिहास और उनकी भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा का अनुसूचित जनजाति मोर्चा इस अन्याय के खिलाफ हर गाँव और हर पंचायत में आवाज बुलंद करेगा।भाजपा जिला मंत्री गुंजन मरांडी ने कहा कि हूल दिवस जैसे गौरवपूर्ण दिन पर शांतिपूर्ण सभा को रोका जाना और फिर आदिवासी भाइयों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद शर्मनाक है। भाजपा जिला इकाई इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी और जनता को सच्चाई बताने के लिए लगातार जनजागरण अभियान चलाएगी।मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविकांत मिश्रा,निवास मंडल, डॉ० अंजुला मुर्मू,जिला महामंत्री पवन केसरी,धर्मेंद्र सिंह बिट्टू,विवेकानंद राय,गुंजन मरांडी,बबलू मंडल, सोनी हेंब्रम,नवल किस्कू,रूपेश मंडल,सुजीत यदुवंशी,दीप्तांशु कोचगवे,मनोज साह,मृणाल मिश्रा,ओम केसरी,दिनेश सिंह,अरविंद दुबे, रमेश मुर्मू,अजय गुप्ता,रामवतार भालोठिया, गणपति पाल,अमन राज गायत्री जायसवाल, संतोष सोरेन,प्रवीण सिंह,अजय राउत,राजेश वर्मा,वीरेंद्र मरांडी,मंजू दास,मनोहर हेंब्रम, रामलाल हांसदा,प्रभात चंद्र लायक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jagta Jharkhand
Author: Jagta Jharkhand

Leave a Comment

और पढ़ें